गलशहीद व जीआईसी बिजलीघर की 33 केवी लाइन में शुक्रवार को फाल्ट के कारण 10 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। शाम 5:30 बजे बिजली गई तो थोड़ी देर बाद लोगों ने बिजलीघर को फोन लगाया। कुछ देर में बिजली आने का आश्वासन मिला। घंटों बाद भी बिजली नहीं आई तो घरों के इन्वर्टर ठप हो गए।
2 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी से परेशान लोग बिजलीघर पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामा देखकर बिजलीकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। किसी तरह लोगों को समझाया गया कि 33 केवी की लाइन में बड़ा फाल्ट होने के कारण मरम्मत में समय लग रहा है।
3 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद लोग बिजलीघर पर जुटे रहे। पूर्व पार्षद मोहम्मद सुहैल खां, सरवर अली, कासिम, रोहित वाल्मीकि आदि लोगों ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की मासिक परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली न होने के कारण वे पढ़ नहीं पा रहे हैं। रात दो बजे तक भी सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई थी।
4 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
इससे 50 हजार लोग परेशान हो गए। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने के कारण जीआईसी व गलशहीद दोनों क्षेत्रों के 10 हजार घरों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। स्टाफ मरम्मत में जुटा हुआ है, जल्द से जल्द लाइन चालू करने का प्रयास है।
5 of 9
मुरादाबाद में बिजली कटौती से परेशान लोग
- फोटो : अमर उजाला
नया मुरादाबाद में भी बिजली कटौती से लोग परेशान
नया मुरादाबाद में आवासीय सोसायटी समेत कॉलोनियों में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। बारिश के बाद से दिन में घंटों बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को भी दिन में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ट्रिपिंग होती रही। आए दिन एबीसी केबल टूटने, ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने के कारण लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।