फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गन्ना समिति चुनाव: नामांकन के लिए नहीं मिले पर्चे, गन्ना समितियों पर हंगामा, सपाइयों की पुलिस से धक्कामुक्की

Fri, 11 Oct 2024 03:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

गन्ना समिति चुनाव: नामांकन के लिए नहीं मिले पर्चे, गन्ना समितियों पर हंगामा, सपाइयों की पुलिस से धक्कामुक्की

विज्ञापन
Sugarcane committee election: Nomination papers not received, SP workers scuffle with police
मुरादाबाद में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में संचालक पदों के लिए पर्चा नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को सपा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ गन्ना समिति के कार्यालय में घुसने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। पर्चा भरने में असफल सपाई शाम तक धरने पर डटे रहे।

सपा का आरोप है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या की है। पुलिस प्रशासन को आगे कर किसानों की आवाज कुचलने की कोशिश की। बृहस्पतिवार को सपा समर्थक सहकारी गन्ना विकास समिति के 11 संचालक पदों पर नामांकन के लिए जिला गन्ना कार्यालय में पर्चा लेने गए, लेकिन उन्हें पर्चा नहीं मिल सका।

Sugarcane committee election: Nomination papers not received, SP workers scuffle with police
मुरादाबाद में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि आरओ मौजूद नहीं हैं। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना था कि पर्चा नहीं मिलने की जानकारी मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में गन्ना समिति आए, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नाकेबंदी कर दी।

विधायकों के साथ सपाई नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए, लेकिन सपा समर्थित प्रत्याशियों को नामांकन करने का अवसर नहीं मिला। कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश में सपा जिलाध्यक्ष और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई, लेकिन पुलिस ने किसी को अंदर घुसने नहीं दिया।

Sugarcane committee election: Nomination papers not received, SP workers scuffle with police
मुरादाबाद में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विधायकों से नहीं मिले डीएम, सीडीओ ने की मुलाकात

गन्ना समिति के चुनाव के बारे में बातचीत करने के लिए दोपहर तीन बजे सपा विधायक कमाल अख्तर, चौधरी समरपाल सिंह, युगल किशोर वाल्मीकि और जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव कलक्ट्रेट गए। डीएम से सपा नेताओं की मुलाकात नहीं हो सकी।

इस दौरान सीडीओ सुमित यादव ने सपाइयों से बात की। सीडीओ ने कहा कि उन्होंने फोन कर दिया है। गन्ना समिति जाकर पर्चा ले सकते हैं। सपा के नेता गन्ना समिति पहुंचे तो गेट बंद था। इसके बाद सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना देना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sugarcane committee election: Nomination papers not received, SP workers scuffle with police
मुरादाबाद में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की सीधे लड़ने की हिम्मत नहीं : सपा

जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि भाजपा की सीधे चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। इसी कारण उसने प्रशासन का सहयोग लेकर चुनाव प्रक्रिया पर कब्जा जमाया है। चुनाव लड़ने पर भाजपा समर्थकों की हार तय थी। इसी प्रकार कांठ और बिलारी में भी भाजपा को निर्विरोध जिताने के लिए प्रशासन ने सहयोग किया है।

विज्ञापन
Sugarcane committee election: Nomination papers not received, SP workers scuffle with police
मुरादाबाद में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

छावनी में तब्दील रही पीटीसी रोड

सहकारी गन्ना समिति के चुनाव के कारण सुबह से शाम तक पीटीसी रोड पुलिस छावनी में तब्दील रहा। करीब 500 मीटर रोड के अंदर पुलिस ने तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी।पुलिस ने गन्ना समिति कार्यालय को जाने वाली पीटीसी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह बैरिकेडिंग कर दी थी।

सपा के नेता जुलूस के साथ निकले तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। धक्कामुक्की के बावजूद पुलिस ने सपा नेताओं को कार्यालय की तरफ जाने नहीं दिया। कार्यालय पर सीओ अर्पित कपूर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। इधर भाकियू नेताओं ने भी धरना देना शुरू किया।

पुलिस ने भाकियू नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर दूसरे छोर पर रोक दिया। शाम चार बजे तक सपा और भाकियू टिकैत का धरना चला। पुलिस ने आम लोगों को पीटीसी रोड पर शाम तक जाने से रोक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed