उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। नैनीताल से घूमकर आ रहे मिलक इलाके के परिवार की कार बुधवार रात साढ़े दस बजे डंपर से टक्कर के बाद आग का गोला बन गई। इस हादसे में महिला सिपाही लता सिंह (25) और उनके दो साल के बेटे लड्डू की जान चली गई। कार में सवार लता के चचेरे ससुर रवि कुमार बुरी तरह झुलस गए। आग इतनी भीषण थी कि दमकल टीम को भी काबू पाने में खासा वक्त लगा। हादसे के समय कार सीएनजी से संचालित थी।
UP: दो सप्ताह पहले ही खरीदी थी कार, नैनीताल से आते समय आग का गोला बनी गाड़ी; जिंदा जली महिला सिपाही और मासूम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:41 PM IST
सार
यूपी के रामपुर जिले में डंपर की टक्कर से आग का कार में आग लग गई। आग में कांस्टेबल मां और मासूम बेटा जिंदा जल गए। देर रात काशीपुर गांव के पास हादसा हुआ। मिलक क्षेत्र का परिवार नैनीताल घूमकर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन