रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी निहाल की हत्या के मामले में दो लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाई गई उसकी मंगेतर गुलफशां और गांव के ही अनीस की भूमिका की जांच तेज कर दी है। पुलिस इस प्रकरण में बेहद ही सतर्कता से जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि अभी तक दोनों की भूमिका इस प्रकरण में नहीं मिली है। विवेचना अभी जारी है।
गंज थाना क्षेत्र के फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल की 15 जून को भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी आशक अली की बेटी गुलफशां से होनी थी। शादी से एक दिन पहले यानि 14 जून को वैवाहिक कार्यक्रम के बीच एक फोन कॉल निहाल के पास आया था,जिसमें फोन करने वाले ने खुद को दुल्हन का चाचा भाई बताते हुए कपड़े का नाप दिलाने के लिए बाजार चलने को कहा था।
2 of 12
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद निहाल दो युवकों की बाइक पर बैठकर चला गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में पहले एक आरोपी को पकड़ते हुए उसकी निशानदेही पर निहाल का शव अजीमगर से बरामद कर लिया। निहाल का शव मिलने के बाद उसके परिजन सदमे में आ गए।
3 of 12
मृतक निहाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्हन गुलफशां पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
निहाल के भाई नायब की ओर से गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें निहाल की होने वाली दुल्हन गुलफशां पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गुलफशां के इशारे पर उसके प्रेमी सद्दाम ने अपने दो साथियों साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
4 of 12
आरोपी दुल्हन और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलफशां समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला
पुलिस ने गुलफशां समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और फिर मामले की विवेचना शुरू कर दी। इस प्रकरण में पुलिस अब तक घटना के मुख्य आरोपी सद्दाम और उसके साथी फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में नामजद गुलफशां और गांव के ही अनीस की भूमिका की जांच में जुट गई है।
5 of 12
Rampur Murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने गुलफशां और सद्दाम की कॉल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गुलफशां के परिजनों के साथ ही निहाल की भी कॉल डिटेल पर काम कर रही है। फिलहाल पुलिस को अभी तक इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिल पाए हैं।