रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर बंगला गांव में शिव विहार कॉलोनी नटबाबा मंदिर के पास जलस्तर बढ़ने पर रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल डूब गया। जानकारी मिलने पर सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी और पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति के बारे में जानकारी ली।
मुरादाबाद की तस्वीरें: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, लकड़ी का पुल डूबा... आवाजाही प्रभावित, आनन-फानन अफसर पहुंचे
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:55 PM IST
सार
मुरादाबाद के बंगला गांव स्थित शिव विहार कॉलोनी में रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल जलस्तर बढ़ने के कारण डूब गया। यह पुल स्थानीय लोगों ने नट बाबा मंदिर के पास बनाया था। डीएम अनुज सिंह ने पीडब्ल्यूडी और पुलिस अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन