मुरादाबाद में ढाई साल में रेलवे 170 मीटर लंबा कपूर कंपनी पुल नहीं बना पाया। इसके कारण शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पार करने के चक्कर में 60 वर्षीय हरप्रसाद की मौत हो गई। लाइनपार के प्रकाश नगर निवासी बुजुर्ग किसी काम से शहर की ओर जा रहे थे। सुबह 11:20 बजे लखनऊ की दिशा से आ रही मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
Moradabad: नहीं बना 170 मीटर पुल, ट्रैक पार करने में गई बुजुर्ग की जान, मालगाड़ी से दो हिस्सों में बंटा शव
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:34 AM IST
सार
मुरादाबाद में ढाई साल बाद भी रेलवे 170 मीटर लंबा कपूर कंपनी पुल नहीं बना पाया है। इसके चलते लोगों को सीधे ट्रैक पार कर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। इसी के चलते बुजुर्ग की मालगाड़ी से कटकर माैत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन