फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News woman was carrying 555 intoxicating pills for her son in jail in Moradabad

एक मां ऐसी भी: जेल में बंद बेटे के लिए ले जा रही थी 555 नशीली गोलियां, ऐसी जगह छुपाई कि पुलिस भी हैरान

Wed, 29 Dec 2021 07:31 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 Dec 2021 07:31 PM IST
सार

महिला बंदी रक्षकों ने बुर्का पहनकर आई एक महिला की तलाशी शुरू की। महिला ने अपनी कमर पर बेल्ट बांध रखी थी। शक होने पर महिला से बेल्ट खोलने को कहा गया तो वह पीठ में दर्द होने का बहाना बनाने लगी।

विज्ञापन
Moradabad News woman was carrying 555 intoxicating pills for her son in jail in Moradabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिला जेल के गेट पर बुधवार दोपहर एक महिला को 555 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी कमर में बंधी बेल्ट में गोलियां छुपा रखी थीं। महिला ने बुर्का पहन रखा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका बेटा हत्या के मामले में जेल में बंद है। वह बेटे के लिए ही गोलियां लेकर जा रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जिला जेल के गेट पर बुधवार दोपहर मुलाकतियों की लाइन लगी थी। चेकिंग के बाद उन्हें जेल में प्रवेश दिया जा रहा था। इसी दौरान महिला बंदी रक्षकों ने बुर्का पहनकर आई एक महिला की तलाशी शुरू की। महिला ने अपनी कमर पर बेल्ट बांध रखी थी। शक होने पर महिला से बेल्ट खोलने को कहा गया तो वह पीठ में दर्द होने का बहाना बनाने लगी।
विज्ञापन

 

सख्ती करने पर महिला बंदियों ने बेल्ट खुलवाई तो...

सख्ती करने पर महिला बंदियों ने बेल्ट खुलवाई तो उसमें नशीली गोलियां निकलीं। महिला के पास से 555 नशीली गोलियां बरामद हुईं। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला से पूछताछ। महिला ने पुलिस को अपना नाम रजिया बताया है। वह कटघर के करूला में रहती है।


 
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बेटे के लिए गोलियां लेकर जेल जा रही थी

महिला ने बताया कि उसका पति शमशाद मजदूरी करता है। उसका परिवार पहले नागफनी के नवाबपुरा में रहता था। करीब डेढ़ साल पहले उसके बेटे समीर को दानिश हत्याकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तब से वह जेल में बंद है। वह बेटे के लिए गोलियां लेकर जेल जा रही थी।

विज्ञापन

महिला को जेल भेज दिया गया है

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरापी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुधवार शाम उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed