मुरादाबाद के टीएमयू सभागार बुधवार को तालियों की गड़गड़ाहट और मुस्कुराहटों से गूंज उठा। मंच पर जब एक-एक कर जिले के 152 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मानित होने पहुंचे तो उनकी आंखों में चमक और चेहरे पर तृप्ति साफ झलक रही थी। परिवार की मौजूदगी और विद्यार्थियों के बीच सम्मान पाकर गुरुजन भावुक हो उठे। अमर उजाला और स्कॉलर्स डेन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान-2025 में जिले के 90 स्कूलों के 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की वोटिंग से चुने गए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
Moradabad: मंच पर सम्मान... आंखों में चमक, शिक्षकों ने बच्चों को कहा - थैंक्यू,सम्मान समारोह की तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:52 PM IST
सार
शिक्षक सम्मान 2025 कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद जिले के 152 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह अमर उजाला और स्कॉलर्स डेन द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें 90 स्कूलों के 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों की वोटिंग के आधार पर शिक्षकों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और विशिष्ट अतिथि डीआरडीओ दिल्ली के निदेशक डॉ. केपी सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन