{"_id":"5fa23a7a8ebc3e5fac5ab8bd","slug":"moradabad-double-murder-case-new-revealing-in-moradabad-father-daughter-murder-case-young-man-wanted-to-marry-another-woman-apart-from-samreen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड में नया खुलासा, समरीन के अलावा भी एक और युवती से निकाह करना चाहता था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड में नया खुलासा, समरीन के अलावा भी एक और युवती से निकाह करना चाहता था युवक
Wed, 04 Nov 2020 10:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के किसरौल के मोहल्ला दीवानखाना में हुई प्रॉपर्टी डीलर और उनकी पुत्री की हत्या हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस के द्वारा की जा रही जांच का अभी कोई नतीजा सामने नहीं आया है। चार दिन से चल रही जांच घूम फिरकर प्रेम संबंधों पर ही आकर थम रही है।
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच पड़ताल में एक नया तथ्य सामने आया है। समरीन से जिस युवक ने निकाह किया था वह एक और युवती से निकाह करना चाहता था। इस निकाह के लिए समरीन राजी थी या नहीं इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है।
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
ढाई माह पहले ही समरीन ने एक युवक से निकाह किया था। इस निकाह की बात अभी छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को जानकारी हुई है कि युवक ने समरीन से कहा था कि वह एक और युवती से निकाह करेगा। उसका कहना था कि एक निकाह वह अपने मां-बाप की मर्जी से करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलर से पुलिस कर रही पूछताछ
दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नागफनी क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस नजारत हुसैन की कॉल डिटेल के जरिये प्रॉपर्टी डीलर तक पहुंची है। ये प्रॉपर्टी डीलर नागफनी क्षेत्र में ही रहता है। शुक्रवार की रात नजारत हुसैन और प्रॉपर्टी डीलर के बीच एक मकान के सौदे को लेकर फोन पर बातचीत हुई थी।
दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नागफनी क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस नजारत हुसैन की कॉल डिटेल के जरिये प्रॉपर्टी डीलर तक पहुंची है। ये प्रॉपर्टी डीलर नागफनी क्षेत्र में ही रहता है। शुक्रवार की रात नजारत हुसैन और प्रॉपर्टी डीलर के बीच एक मकान के सौदे को लेकर फोन पर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि शुक्रवार की रात थाना नागफनी के किसरौल दीवानखाना में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन और उनकी 27 वर्षीय पुत्री समरीन की बड़ी बेरहमी से धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार की सुबह सभी लोगों को घटना की जानकारी हो पाई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।