फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका का कत्ल: वेब सीरीज देख फुटबालर ने की हत्या, लिव इन रिलेशन में रहते थे; कातिल ने खुद बताया क्यों मारा?

Sun, 29 Dec 2024 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Dec 2024 12:21 PM IST
सार

मुरादाबाद में एक फुटबालर ने वेब सीरीज देखकर प्रेमिका को मार डाला। दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे। फुटबालर ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को रास्ते से हटाया था। पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे उसने किए हैं।

विज्ञापन
Moradabad Crime News Lover Killed His Girlfriend Inspired by Mirzapur Web Series Know Inside Story
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में आकांक्षा हत्याकांड का खुलासा हो गया है। फुटबालर मोहित सैनी ने ही अपनी प्रेमिका अकांक्षा की हत्या अपने एक दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने आकांक्षा की हत्या वेब सीरीज मिर्जापुर में फिल्माए गए एक दृश्य की तर्ज पर किया है। प्रेमिका को दोस्त के साथ बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। रास्ते में बहाने से बाइक रोकी, दोस्त ने आकांक्षा का हाथ पकड़ लिया और उसने उस्तरे से उसका गला रेत दिया। 


 
Moradabad Crime News Lover Killed His Girlfriend Inspired by Mirzapur Web Series Know Inside Story
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में एसपी सिटी कुंवर आकाश सिंह और एएसपी अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को भोजपुर थाना क्षेत्र में महिला का गला कटा शव मिला था। इस मामले में  उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के गड्ढा कॉलोनी निवासी भूरा कश्यप ने महिला की पहचान अपनी बेटी अंजली उर्फ आकांक्षा के रूप में की थी। पिता ने आरोप लगाया कि नागफनी के बंगला गांव निवासी मोहित सैनी और उसके साथी के खिलाफ हत्या की है। 


 
Moradabad Crime News Lover Killed His Girlfriend Inspired by Mirzapur Web Series Know Inside Story
मृतक अकांक्षा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पहले पति से नजदीकियां बढ़ाने लगी थी आकांक्षा
उन्होंने मोहित को आकांक्षा का पति बताया था। शनिवार को भोजपुर थाने की पुलिस ने मोहित और उसके दोस्त ओमकार शर्मा निवासी बंगला गांव नागफनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मोहित सैनी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि वह अंजली उर्फ आकांक्षा के साथ बिना शादी किए रह रहा था। आकांक्षा अपने पहले पति से नजदीकियां बढ़ाने लगी थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Crime News Lover Killed His Girlfriend Inspired by Mirzapur Web Series Know Inside Story
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा की पहले भी थी एक शादी
मोहित ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा ने सद्दाम से पहले शोएब से शादी की थी। आकांक्षा की उससे तीन साल की बेटी भी है। आकांक्षा ने शोएब से मिलना जुलना शुरू कर दिया था। मोहित के परिजन उसकी शादी के लिए लड़की देख रहे थे। वेब सीरीज मिर्जापुर के एक दृश्य की तर्ज पर आकांक्षा की हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन
Moradabad Crime News Lover Killed His Girlfriend Inspired by Mirzapur Web Series Know Inside Story
आरोपियों के पास से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पति की गैरमौजूदगी में बढ़ी थी मोहित से नजदीकियां 
हत्या के आरोपी मोहित सैनी ने पुलिस को वह राजस्थान के गंगानगर में रहकर फुटबाल खेलता था। कोविड काल में वह घर चला आया था। उसके पिता दर्जी का काम करते हैं और दूध की डेयरी भी चलाते हैं। जनवरी 2023 में अंजली उर्फ आकांक्षा अपने पति सद्दाम के साथ उसके यहां किराये पर रहने आई थी। सद्दाम दिल्ली के एक होटल में काम करता था। पति की गैरमौजूदगी में मोहित सैनी और आकांक्षा के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इसकी जानकारी सद्दाम को लगी तो दिसंबर 2023 में उसने रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद आकांक्षा और मोहित लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed