मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित पंचायत भवन में बुधवार को अमर उजाला शौर्य सम्मान का आयोजन किया गया, जिसमें बीते एक साल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अफसरों ने भी मंच से पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रमाण के तहत शौर्य सम्मान समारोह का शुभारंभ डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल ने दीप जलाकर किया।
2 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा वंदेमातरम, जय हो आदि गीतों पर डांस के साथ पुलवामा अटैक पर शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके बाद एक-एक कर उन पुलिसकर्मियों को मंच पर बुलाया गया, जिन्होंने पिछले एक साल में ड्यूटी के अलावा मानवता का परिचय देते हुए लोगों की मदद की।
3 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
किसी पुलिसकर्मी ने खून देकर घायल की जान बचाई तो कोई भीषण गर्मी में चौराहे पर खड़ा होकर ड्यूटी करता रहा। 15 साल से फरार इनामी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी हों या फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी, सभी को डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
4 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीडीओ सुमित यादव, शिक्षाविद् अरविंद गोयल, यस के नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल, यस के नेशनल सेक्रेटरी सनत कोठीवाल, जेपी सिंह, पुनीत आर्य, नरेंद्र चौधरी, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल से अभिषेक अग्रवाल, टेंपटेशन से करन सिंह, एमबी क्लार्क इन से अनुज अग्रवाल, गागर जल से सुशील कुमार चौहान, डिजाइनको से विभोर गुप्ता, आरकेएस सोलर से ऋषि कंसल मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे हेड कांस्टेबल और चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए।
5 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने बहुत चुनौतियां होती हैं। सीमा पर खड़े जवान को तो पता होता है कि हमारा दुश्मन कौन है, लेकिन पुलिसकर्मियों के सामने दुश्मन और दोस्त को पहचान पाना मुश्किल होता है। पुलिसकर्मियों के अच्छे कार्यों की सराहना होनी चाहिए। इस आयोजन में जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन सभी को शुभकामनाएं। - अनुज सिंह, डीएम