फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट से निकाला अंतिम कैप्सूल:  29 गोलियों का वजन एक किलो से अधिक, चौथे तस्कर को जेल... पुलिस रडार में बीस लोग

Wed, 28 May 2025 08:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 08:22 PM IST
सार

दुबई से लौटे चार तस्करों के पेट से कुल 29 सोने के कैप्सूल बरामद हुए हैं। उनका वजन एक किलो 100 ग्राम है। सभी तस्करों को जेल भेज दिया गया है। मामले में एक डॉक्टर और दो फाइनेंसर हिरासत में हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  

विज्ञापन
Last capsule removed from stomach: 29 pills weigh more than one kg, fourth smuggler sent to jail
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

दुबई से लाैटे चौथे तस्कर मुत्तलीब के पेट से बुधवार को एक और कैप्सूल निकाला गया। चारों तस्करों के पेट से सोने के कुल 29 कैप्सूल निकले, जिनका वजन एक किलो 100 ग्राम से अधिक है। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी मुत्तलीब को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं सोना तस्करी गिरोह से जुड़े दो अन्य फाइनेंसरों और एक डाॅक्टर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रामपुर जिले के टांडा निवासी मो. नावेद और जाहिद 23 मई को सऊदी अरब से लौटे थे।

Last capsule removed from stomach: 29 pills weigh more than one kg, fourth smuggler sent to jail
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

दिल्ली एयरपोर्ट से इन्हें टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार लेकर टांडा लौट रहा था। इनकी कार में दुबई से लौट रहे शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सवार हो गए। दुबई से लौट रहे लोगों को बदमाशों ने मुरादाबाद में अगवा कर लिया था। इनके साथ मो. नावेद और जाहिद भी अगवा कर लिए थे। पुलिस ने इन सभी को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया था। जिला अस्पताल में दुबई से लाैटे चारों तस्करों के पेट से सोमवार 27 कैप्सूल निकाल लिए थे।

Last capsule removed from stomach: 29 pills weigh more than one kg, fourth smuggler sent to jail
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

तीन तस्कर भेज भेज दिए थे लेकिन मुत्तलीब के पेट से दो कैप्सूल होने के कारण उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को एक और बुधवार को दूसरा कैप्सूल निकाला गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी मुत्तलीब को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में तीन तस्कर और एक फाइनेंसर जाहिद मेंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद पहले ही जेल भेजा गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last capsule removed from stomach: 29 pills weigh more than one kg, fourth smuggler sent to jail
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में सोना तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

खाड़ी देशों की यात्रा करने वालों के पासपोर्ट का होगा सत्यापन
सोने की तस्करी के मामले में टांडा के युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि जिले में जिन लोगों ने दुबई और सऊदी अरब की यात्रा की है, उन सभी लोगों के पासपोर्ट का सत्यापन कराया जाएगा। इनमें टांडा क्षेत्र के करीब 20 लोग हैं, जिन्हें रडार पर रखा गया है। इसके लिए एलआईयू और पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है। दुबई और सऊदी अरब जाने वाले कुछ लोग लालच में फंस जाते हैं।

विज्ञापन
Last capsule removed from stomach: 29 pills weigh more than one kg, fourth smuggler sent to jail
रामपुर की टांडा चाैकी - फोटो : संवाद

इस मामले में जिले का टांडा कस्बा बदनाम हो चुका है। सूत्रों की मानें तो सोने की तस्करी का यह गोरखधंधा यहां 15 वर्षों से फल फूल रहा है। पहले गुटखे के बदले सोने की तस्करी होती थी। बाद इनका नेटवर्क मजबूत हो गया तो कई गिरोह सक्रिय हो गए। मुरादाबाद में यहां के चार युवकों के पकड़े जाने के बाद से जिला पुलिस इन पर नजर रख रही है, लेकिन अब पकड़े गए युवकों के जेल जाने और निर्दोष मिलने पर दो को छोड़े जाने के बाद पुलिस अन्य की तलाश में जुट गई है।

पेट से सोना निकलने का पूरा खेल: एक किलो पर फाइनेंसर को बचते 15-17 लाख, तस्कर को मिलता बस इतना; ऐसे होती फंडिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed