फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर में लड़कियों के साथ ऐसे हाल में मिले डॉक्टर, व्यापारी और पीतल कारोबारी, देखकर पुलिस भी हैरान

Tue, 23 Mar 2021 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Mar 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
highprofile sex racket exposed in moradabad Three arrested including two girls
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस और एसओजी ने रविवार रात छापा मारा तो तीन ग्राहक मौके से आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, जबकि दो युवतियां भी मिलीं हैं। युवतियां ने संचालक और उसके साथियों पर आरोप लगाया है कि उन्हें बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार करा रहे थे। 
highprofile sex racket exposed in moradabad Three arrested including two girls
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपियों में रामपुर का एक डाक्टर, आगरा का एक व्यापारी और मुरादाबाद के एक पीतल कारोबारी के अलावा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट शामिल हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवतियां को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। पुलिस संचालक की तलाश में जुटी है। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली था कि दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में बाडी एंड माइंड स्पा सेंटर में देह व्यापार किया जा रहा है। 
 
highprofile sex racket exposed in moradabad Three arrested including two girls
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यहां बाहर से युवतियां बुलाई गईं हैं। पुलिस कर्मी ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पहुंच गए। यहां काउंटर पर बैठे रिसेप्शनिस्ट रवि कुमार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि अंदर केबिन बने हैं। वहां हर तरीके की सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ ही देर में मझोला थाने की पुलिस और एसओजी टीम भी पहुंच गई। टीम ने केबिन के भीतर तीन पुरुष व दो युवतियां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
highprofile sex racket exposed in moradabad Three arrested including two girls
फाइल फोटो
पूछताछ करने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम आसिम निवासी थानाक्षेत्र मझोला मुरादाबाद, दूसरे ने अपना नाम भरत राज कुमार निवासी थानाक्षेत्र हरि पर्वत जनपद आगरा जबकि चौथे ग्राहक ने अपना नाम डा. शाकिब निवासी थानाक्षेत्र सिविल लाइंस जनपद रामपुर बताया है। एएसपी ने बताया कि पूछताछ की गई तो पता चला कि आसिम पीतल कारोबारी है। जबकि भरत रात कुमार आगरा में अपना व्यापार करता है। तीसरे ग्राहक शाकिब ने बताया कि वह दंत चिकित्सक है। रिसेप्शनिस्ट रवि कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से भगतपुर क्षेत्र का निवासी है। 
विज्ञापन
highprofile sex racket exposed in moradabad Three arrested including two girls
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यहां चाऊ की बस्ती में किराये के मकान में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि स्पा सेंटर संचालक सतीश चौहान का है। सतीश चौहान ने उसे 12 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर रखा था। मझोला थाना प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। मौके से गिरफ्तार कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। स्पा सेंटर के संचालक की तलाश की जा रही है 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed