फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैं सलामी बल्लेबाज हूं और राजनीति में आते ही छक्का जड़ा है, सियासी पारी शुरू करते ही बोले थे चेतन चौहान

Mon, 17 Aug 2020 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Aug 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
chetan chauhan died I am opener batsman And as soon as we enter politics, i am hits six Chetan Chauhan said started political innings
चेतन चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट की पारी समाप्त कर राजनीति की पारी शुरू करते समय चेतन चौहान ने एक सवाल पर कहा था कि वह राजनीति में शुचिता  स्थापित करना चाहता हूं। सियासी सक्रियता के दौरान 1991 में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनने के बाद हर कस्बे में दौरा किया था। 

chetan chauhan died I am opener batsman And as soon as we enter politics, i am hits six Chetan Chauhan said started political innings
चेतन चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जब वह मंडी धनौरा पहुंचे तो उनसे राजनीति में आने के उद्देश्य पर सवाल किया गया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि वह स्वस्थ और साफ सुथरी राजनीति करना चाहते हैं। चुनाव जीतने के बाद नगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा था कि वह सलामी बल्लेबाज रहे हैं और अब सियासी पारी की ओपनिंग करते हुए छक्का मारा है। 
 
chetan chauhan died I am opener batsman And as soon as we enter politics, i am hits six Chetan Chauhan said started political innings
चौहन के चित्र के साथ फैक्टरी के शोकाकुल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
छक्के से उनका आशय अपनी अमरोहा लोकसभा सीट के साथ पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत से था। वह दौर राम मंदिर लहर का था। उस समय अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर, गंगेश्वरी, अमरोहा, धामपुर व स्योहारा विधानसभा क्षेत्र आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chetan chauhan died I am opener batsman And as soon as we enter politics, i am hits six Chetan Chauhan said started political innings
चेतन चौहान - फोटो : पीटीआई
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। यूपी के मंत्री चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया।कोरोना से संक्रमित चौहान गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। चौहान पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह गुरूग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन
chetan chauhan died I am opener batsman And as soon as we enter politics, i am hits six Chetan Chauhan said started political innings
चेतन चौहान
11 जुलाई को हुआ था कोरोना
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान को 11 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 जुलाई को उन्हें लखनऊ के पीजीआई से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था। शनिवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। यूपी के दूसरे मंत्री की कोरोना की वजह से मौत हुई है। इससे पहले कमल रानी वरुण की भी कोरोना की वजह से मौत हुई थी। अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक चेतन चौहान ने पिछले महीने 21 जुलाई को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed