फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा स्वरूप का दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु, एक झलक पाने को बेताब दिखे भक्त

Sat, 25 Mar 2023 02:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 25 Mar 2023 02:40 PM IST
सार

विंध्यवासिनी धाम में मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। मध्य रात्रि के बाद  रेलवे स्टेशन व विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालु हांथों में माता का प्रसाद लिए मंदिर की ओर पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
On the fourth day of Navratri, devotees were delighted to see Kushmanda Swaroop, eager to get a glimpse
विंध्य धाम - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शनिवार को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के कुष्मांडा स्वरूप के दर्शन के लिए आस्थाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। मध्य रात्रि के बाद  रेलवे स्टेशन व विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालु हांथों में माता का प्रसाद लिए मंदिर की ओर पहुंच रहे थे।

On the fourth day of Navratri, devotees were delighted to see Kushmanda Swaroop, eager to get a glimpse
श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सुबह होते-होते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पट गया। भारी भीड़ के बीच किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां के भव्य स्वरुप का दर्शन किया।
On the fourth day of Navratri, devotees were delighted to see Kushmanda Swaroop, eager to get a glimpse
मंगला आरती श्रृंगार स्वरूप दिव्य दर्शन - फोटो : अमर उजाला
दर्शन-पूजन के साथ ही भक्त विंध्य कॉरिडोर की भव्यता को निहार रहे थे। न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा पक्काघाट मार्ग से मंदिर की ओर पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
On the fourth day of Navratri, devotees were delighted to see Kushmanda Swaroop, eager to get a glimpse
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक मार्ग पर दो कतारें लगाई गई थीं। भक्त बिना किसी परेशानी के सुगमता पूर्वक दर्शन कर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते दिखे।
विज्ञापन
On the fourth day of Navratri, devotees were delighted to see Kushmanda Swaroop, eager to get a glimpse
मंदिर में आए भक्तों की मदद करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के पश्चात भक्त पहाड़ पर विराजमान मां काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed