फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिर्जापुर की बिटिया बनी मिसेज इंडिया, गांव में जश्न का माहौल

Sun, 21 Feb 2021 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Feb 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur girl becam Mrs. India in hyderabad fashion show
गुंजन विश्वकर्मा, बीच में। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के हैदराबाद में आयोजित फैशन शो में मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर गुंजन विश्वकर्मा ने मिर्जापुर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी जीत पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। वह चुनार तहसील के गौरा गांव की रहने वाली हैं।

Mirzapur girl becam Mrs. India in hyderabad fashion show

गौरा गांव निवासी गुंजन विश्वकर्मा(26) पुत्री जय प्रकाश विश्वकर्मा ने हैदराबाद में आयोजित फैशन शो में मिस इंडिया का खिताब हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुंजन ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (वाराणसी) से वर्ष 2016 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद बाद वर्ष 2020 में चंदौली जिले के पड़ाव स्थित एंबीशन ऑफ टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा हासिल किया।

Mirzapur girl becam Mrs. India in hyderabad fashion show

दो फरवरी 2019 को गुंजन की शादी बिहार के पटना भोजपुर जिले के डीहिया निवासी अमित विश्वकर्मा से हुई। गुंजन ने हैदराबाद में आयोजित तीन दिवसीय फैंशन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शनिवार की रात को मिस इंडिया का खिताब हासिल किया। गुंजन के पिता एंबीशन आफ टेक्नोलॉजी में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता  नीलम विश्वकर्मा गृहणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur girl becam Mrs. India in hyderabad fashion show

छोटा भाई शौर्य विश्वकर्मा इंटर का छात्र है। एक छोटी बहन अनामिका मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल कर बीएमसी कोंचिग कॉलेज वाराणसी में काउंसलर के रूप में कार्यरत है। क्षेत्र की बिटिया की इस सफलता पर लोगों में हर्ष व्याप्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed