फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था के बीच कोरोना का डर नहीं: नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल पहुंचे हजारों भक्त, मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी

Tue, 13 Apr 2021 12:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Apr 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
devotees reached and visit maa vindhyavasini mandir worshiped at first navratri in mirzapur
मां विंध्यवासिनी दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है। यहां आस्था के बीच कोरोना का डर बिल्कुल नहीं दिख रहा है। मंगलवार को नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री के रूप में मां विंध्यवासिनी माता का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। सुबह में मंगला आरती श्रृंगार के बाद सुबह छह बजे से दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया। हजारों भक्तों ने मां के दरबार मे हाजिरी लगाई। देखें अगली स्लाइ्ड्स...।

devotees reached and visit maa vindhyavasini mandir worshiped at first navratri in mirzapur

मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में गाइड लाइन के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया जा रहा है। हालांकि परिसर में जबरदस्त भीड़ रही। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का कही पालन दिख रही है। लेकिन लोगों को मास्क व सीमित संख्या के साथ ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। पूरा परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ में जगह-जगह बैरिकेडिंग तो की गई है, लेकिन कई स्थानों पर छांव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे तेज धूप में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

devotees reached and visit maa vindhyavasini mandir worshiped at first navratri in mirzapur

अधूरी तैयारी के बीच चैत्र नवरात्र मेला शुरू
विंध्याचल में चैत्र नवरात्र मेला मंगलवार की रात से शुरू हो गया। अभी तक तैयारियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। गंगा घाटों सहित विंध्य धाम क्षेत्र की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गंगा घाटों के किनारे कूड़ा करकट फैला हुआ है। इससे स्नान करने में भक्तों को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
devotees reached and visit maa vindhyavasini mandir worshiped at first navratri in mirzapur

मेले की तैयारी एक पखवारे से अधिक समय से चल रही है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अभी तक तैयारी पूरी नहीं हो सकी है। नगर पालिका की ओर से सीवर व नालियों की सफाई तो दूर गलियों में झाड़ू तक नहीं लगवाया जा रहा है। विंध्याचल क्षेत्र की सड़कों और गलियों के साथ ही गंगा घाटों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इस वर्ष मुख्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों के रंग-रोगन आदि का कार्य कराया नहीं गया।

विज्ञापन
devotees reached and visit maa vindhyavasini mandir worshiped at first navratri in mirzapur
मेले में सुरक्षा का जायजा लेते एसपी। - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर दर्शनार्थियों की सुरक्षा भगवान भरोसे
मां विंध्यवासिनी के दर्शन से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाते हैं। इसके बाद ही धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए गंगा घाट पर बेतरतीब ढंग से हुई बैरिकेडिंग श्रद्धालुओं की मुसीबत बढ़ा सकती है। गंगाघाट पर जल पुलिस या पीएसी के जवान भी तैनात नहीं किए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed