{"_id":"6adbc75fe02490cdd00ad917","slug":"two-brothers-killed-after-falling-following-a-collision-with-a-motorcycle-and-being-run-over-by-a-truck-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163679-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाइक से टक्कर के बाद गिरे, ट्रक ने कुचला, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाइक से टक्कर के बाद गिरे, ट्रक ने कुचला, दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के नई बस्ती शेरपुर के पास हुए हादसे के बाद पड़ी बाइक व लाेगों की लगी भीड़।
- फोटो : shiv tripathi
-अदलहाट थाना क्षेत्र के नई बस्ती शेरपुर के पास हुआ हादसा, बिहार के रोहतास का था परिवार
नरायनपुर, मिर्जापुर। वाराणसी-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नई बस्ती शेरपुर के सामने हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। बताया गया कि गलत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार की टक्कर से तीनों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल चाचा-भतीजे को उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया। वहां बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दूसरे भाई की भी मौत हो गई।
बिहार के रोहतास निवासी जोगेंद्र अपने छोटे भाई प्रेमचंद और बेटे अंकित (14) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। अदलहाट थाना क्षेत्र के नई बस्ती शेरपुर के सामने गलत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को कुछ दूर खड़ा कर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची नरायनपुर पुलिस ने घायल चाचा-भतीजे को एंबुलेंस से उपचार के लिए वाराणसी भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान प्रेमचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
अदलहाट थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर के बाद ट्रक से कुचलकर एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दूसरे भाई की मौत हो गई।
बदलाव: