फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: घर से कोचिंग के लिए निकली थी युवती, नहीं लौटी घर, फिर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा  

Wed, 08 Dec 2021 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Dec 2021 03:47 PM IST
सार

हस्तिनापुर में एक युवती के लापता होने पर परिजनों ने एसएसपी से अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया, जिसे जानकार परिजनों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
young Girl murder after Kidnapping in hastinapur, accused arrested police start to search deadbody
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे हस्तिनापुर निवासी युवती सोमवार को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। शाम को वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। काफी तलाश किए जाने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने एसएसपी से अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया, जिसे जानकार परिजनों के होश उड़ गए। 



बताया गया कि चंद दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में युवती घर से लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए एसएसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए मंगलवार देर रात तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने युवती की अपहरण के बाद हत्या कर शव जलाकर गंगा में फेंक देने की बात कही है। पुलिस शव की तलाश में जुटी है।

young Girl murder after Kidnapping in hastinapur, accused arrested police start to search deadbody
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार युवती मवाना थानाक्षेत्र के गांव सैफपुर करमचंदपुर की है। वह क्षेत्र के ही एक विद्यालय में बीसीए की प्रथम वर्ष की छात्रा है। पुलिस के अनुसार युवती प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए कस्बे में कोचिंग के लिए आती थी। 6 दिसंबर को परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी से भी गुहार लगाई थी।

young Girl murder after Kidnapping in hastinapur, accused arrested police start to search deadbody
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश देकर क्षेत्र के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि युवती की अपहरण के बाद हत्या कर शव का जला दिया गया। उन्होंने शव को गंगा में फेंकने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर युवती के शव की तलाश शुरू कर दी है। 

  
विज्ञापन
विज्ञापन
young Girl murder after Kidnapping in hastinapur, accused arrested police start to search deadbody
meerut police - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार युवती की तलाश के लिए भीमकुंड गंगा घाट पर थाना पुलिस और गोताखोर लगाए गए हैं, जो गंगा में लगातार युवती की तलाश कर रहे हैं। आरोपियों ने युवती को मारने की बात स्वीकार की है लेकिन वह अभी पुलिस को स्पष्ट रूप से यह नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने युवती की हत्या के बाद शव को कहां छुपाया। आसपास के क्षेत्र सहित गंगा में भी सर्च अभियान कर गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
young Girl murder after Kidnapping in hastinapur, accused arrested police start to search deadbody
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि भीम नगर कॉलोनी निवासी एक युवक से युवती के प्रेम प्रसंक की बात भी सामने आई है। युवती प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए कस्बे में कोचिंग के लिए आती थी। युवती की मां की मौत गंभीर बीमारी के चलते लगभग एक माह पूर्व हो गई थी। वह सोमवार को तकरीबन 11 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली थी इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed