{"_id":"5f3d4623a153c72dfa78d263","slug":"world-photography-day-2020-amazing-pictures-taken-with-a-smartphone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World photography day: फोटोग्राफी का बेहतरीन नमूना हैं स्मार्टफोन से ली गईं ये शानदार तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World photography day: फोटोग्राफी का बेहतरीन नमूना हैं स्मार्टफोन से ली गईं ये शानदार तस्वीरें
डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
nature photography
- फोटो : dimple sirohi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फूलों की चाहत है तो जाहिर है खरोंचें आएंगी, कहां तक कांटों से बचाओगे दामन।
कैक्टस की खूबसूरती इस तस्वीर में साफ बयां हो रही है। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। जाहिर है स्मार्टफोन क्रांति आने के बाद से जहां फोटोग्राफी के मायने बदल गए हैं। वहीं मोबाइल ने इसे आसान भी बना दिया है।साथ ही इंटरनेट ने फोटोग्राफी की पहुंच को एक अद्भुत विस्तार दिया है।
जैसे-जैसे मोबाइल की कैमरा क्वालिटी बढ़ी, उसी तरह मोबाइल फोटोग्राफी में भी बूम आया है। ऐसे कई युवा हैं जो मोाबाइल से उम्दा फोटोग्राफी कर रहे हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए मोबाइल से खींची गई ऐसी ही कुछ शानदार तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी मोबाइल फोटोग्राफी के लिए प्रेरित हो सकते हैं। देखें ये तस्वीरें :-
2 of 11
nature photography
- फोटो : dimple sirohi
इस बार गर्मी का अधिकतर वक्त लाॅकडाउन में बीता ऐसे में न जाने कितने ही लोगों की बाहर निकलकर प्रकृति की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने की चाहत अधूरी रह गई। जून-जुलाई के महीने में बोगनवेलिया की खूबसूरती देखते ही बनती है। गहरा रंग और उस पर गिरतीं धूप की सुनहरी किरणें इसे और भी खूबसूरत बना रही हैं।
3 of 11
flower photography
- फोटो : dimple sirohi
वो तो खुशबू है हवाओं में बिखर जाएगा,
मसला फूल का है, किधर जाएगा।
परवीन शाकिर की ये पंक्तियां इस तस्वीर पर बखूबी फिट बैठती हैं। डार्क बैकग्राउंड में ली गई इस तस्वीर में गुलाब की पंखुड़ियों और पानी की बूंदों की बारीकी साफ नजर आ रही है, जो एक कुशल फोटोग्राफी की पहचान कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
flower photography
- फोटो : dimple sirohi
अधिक चमकीलें फूलों की मोबाइल से तस्वीरें लेने के लिए बहुत मेहनत चाहिए होती है, अक्सर फोटो लेते वक्त प्राकृतिक रंग बदल जाते हैं, अच्छी तस्वीरें लेने के लिए अपने मोबाइल कैमरा को लाइव फोकस मोड पर रखें। तीन रंगों से सराबोर ये तस्वीर काफी खूबसूरत है।
विज्ञापन
5 of 11
flower photography
- फोटो : dimple sirohi
सर्दियों में खिलने वाले रात की रानी या रजनीगंधा के फूलों की खासियत है कि ये रात में खिलते हैं और सुबह होते ही झड़ जाते हैं। मार्च के महीने में ली गई ये तस्वीर जमीन पर बिखरे फूलों की खूबसूरती को बखूबी बयां कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।