अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के छह जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
2 of 19
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
रक्तदाताओं ने सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रक्तदान किया। मेरठ में 266 यूनिट रक्तदान हुआ है, जबकि सभी छह जिलों (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर और बागपत) में कुल 741 यूनिट रक्तदान हुआ है।
3 of 19
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रक्तदान शिविर गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक, घंटाघर स्थित प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक और कोटपाल हॉस्पिटल पल्लवपुरम में लगाया गया। पल्लवपुरम कोटपाल नर्सिंग होम में अब तक 90 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।
वहीं वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा के डायरेक्टर श्रीधर नारायण व मैनेजर प्रदीप कुमार अपने साथ 15 कर्मचारियों को लेकर अमर उजाला के रक्तदान शिविर में पहुंचे। इन सभी ने रक्तदान किया।
4 of 19
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
कोटपाल हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की ही टीम ने शिविर लगाया है। शिविर में सभी रक्तदाताओं की सूची बनी और उन्हें अमर उजाला की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया गया।
5 of 19
रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां कुल 116 यूनिट रक्तदान हुआ।