मुजफ्फरनगर के सालारपुर में दो जुलाई को मिर्जापुर पुलिस पर हमला कर अभिरक्षा से फरार हुआ सुपारी किलर व एक लाख का इनामी रोहित इतना दुस्साहसी था कि फरारी के बावजूद वह जनपद में ही छिपा रहा था। अभिरक्षा से फरार होने से पहले इसने रास्ते में एक युवती से भी मुलाकात की थी लेकिन वह युवती आखिर कौन थी यह अभी पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ है।
2 of 5
मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात रोहित
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि फरारी के बाद एक पखवाड़े के भीतर रोहित केवल एक बार जिले से बाहर निकला और इसके तत्काल बाद ही फिर से जिले में लौट आया, तभी से वह अधिकांश समय मंसूरपुर, सिखेड़ा व जानसठ क्षेत्र के जंगलों में ही छिपकर शरण लिए रहा, क्योंकि इन जंगलों से वह पूरी तरह से वाकिफ है। हालांकि इस दौरान वह लगातार स्थान परिवर्तन करता रहा था, जिससे पुलिस को उस तक पहुंचने में एक पखवाड़े का समय लग गया।
3 of 5
मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात रोहित
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अभिरक्षा से फरार होने से कुछ देर पहले रोहित से सिखेड़ा क्षेत्र स्थित महादेव होटल में बाइक सवार एक युवती ने मुलाकात की थी। करीब 20 मिनट तक रोहित उक्त युवती से अकेले में बात करता रहा था, जिसके बाद मिर्जापुर पुलिस उसे लेकर आगे बढ़ गई, जबकि युवती बाइक सवार साथी युवक के साथ वहीं से लौट गई थी।
4 of 5
मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात रोहित
- फोटो : अमर उजाला
रोहित के मुठभेड़ में मारे जाने के बावजूद यह रहस्य अब तक बरकरार है कि आखिर युवती कौन थी? इस संबंध में एसपी सिटी ने का कहना है कि फिलहाल उक्त युवती ट्रेस नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही उसे भी चिह्नित कर लिया जाएगा।
5 of 5
घायल दरोगा व शातिर अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अभिरक्षा से फरारी के बाद सुपारी किलर रोहित के खौफ से जनपद में कई लोगों के जान के खतरे को देखते हुए उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इनमें अधिकांश लोग मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ही थी, जिनमें शुगर मिल के जीएम व मैनेजर के साथ ही मीरापुर निवासी कानूनगो प्रमोद शर्मा के परिजन कई अन्य लोग भी शामिल थे।
आम लोगों के साथ ही पुलिस पर भी रोहित का खौफ इस कदर तारी था कि मंसूरपुर थाने के अधिकांश सिपाही उसकी अभिरक्षा से फरारी के बाद लोगों की सुरक्षा में ही अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे थे।