फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेहमान परिंदों के कलरव से गुलजार हस्तिनापुर सेंक्चुरी, आंखों को सुकून, दिल को राहत देंगी तस्वीरें

Sun, 02 Feb 2020 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Feb 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Wetland Day 2020: Hastinapur wildlife sanctuary welcome migratory birds, see Bird photography
हस्तिनापुर बर्ड सेंक्चुरी - फोटो : अमर उजाला

मेहमान परिंदों से हस्तिनापुर सेंक्चुरी गुलजार है। सुबह-शाम ये पक्षी अठखेलियां करते सबका मन मोह लेते हैं। दुनिया में 50 फीसदी ऐसे परिंदें हैं, जो सदियों से एक देश से दूसरे देश में हजारों मील का सफर तय करके प्रवास करने जाते हैं। दो फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देखें प्रकृति के साथ अठखेलियां करते इन विदेशी परिंदों की शानदार तस्वीरें: -

Wetland Day 2020: Hastinapur wildlife sanctuary welcome migratory birds, see Bird photography
हस्तिनापुर बर्ड सेंक्चुरी - फोटो : अमर उजाला

ये परिंदे रूस, मंगोलिया, चीन, अफ्रीका आदि देशों से भारत आते हैं। उत्तरी गोलार्ध में अक्तूबर माह में बर्फबारी होती है। ऐसे में वहां रहने वाले परिंदों को भोजन के अभाव में दूसरे देशों का रुख करना पड़ता है।

Wetland Day 2020: Hastinapur wildlife sanctuary welcome migratory birds, see Bird photography
हस्तिनापुर बर्ड सेंक्चुरी - फोटो : अमर उजाला

भारत में मौसम अनुकूल होने पर ये परिंदे गाजियाबाद, मेरठ, हस्तिनापुर सेंक्चुरी, ब्रजघाट और बिजनौर बैराज में नवंबर माह में आना शुरू कर देते हैं। दर्जनों प्रजाति के ये परिंदे फरवरी के अंत में अपने देश लौटना शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wetland Day 2020: Hastinapur wildlife sanctuary welcome migratory birds, see Bird photography
हस्तिनापुर बर्ड सेंक्चुरी - फोटो : अमर उजाला

सूरज देखकर चुनते हैं दिशा
ये परिंदे झुंड में 30 से 35 हजार किलोमीटर का सफर तय करके आते हैं। दूरी तय करने में 10 से 12 दिन का समय लगता है। कुछ परिंदे रात को तो कुछ दिन में उड़ान भरते हैं। ये अपना रास्ता सूर्य की दिशा और चांद-तारों की स्थिति देखकर करते हैं। पर्वतों, नदियों, वनों और झीलों के जरिए ये जगहों की पहचान करते हैं।

विज्ञापन
Wetland Day 2020: Hastinapur wildlife sanctuary welcome migratory birds, see Bird photography
हस्तिनापुर बर्ड सेंक्चुरी - फोटो : हस्तिनापुर बर्ड सेंक्चुरी,Wetland Day 2020, Hastinapur wildlife sanctuary

अमेरिका में सौ फीसदी फ्लाइवेज हो चुके मैप
 फ्लाइवेज पक्षियों के अदृश्य आकाश मार्ग को कहते हैं। सदियों से इन्हीं फ्लाइवेज के जरिए पक्षी एक से दूसरे देशों में माइग्रेट करते रहे हैं। अमेरिका में पक्षियों के सौ फीसदी फ्लाइवेज मैप कर लिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed