{"_id":"6a4cf743b1c3038a3502fdc1","slug":"west-up-weather-rain-throughout-the-day-in-meerut-saharanpur-muzaffarnagar-baghpat-bijnor-and-shamli-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"West UP Weather: मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर व शामली में जोरदार बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather: मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर व शामली में जोरदार बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी
Tue, 07 Jul 2026 06:28 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:28 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ समेत वेस्ट यूपी में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में जहां गिरावट दर्ज की गई, वहीं बारिश किसानों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। शहर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को समस्या भी हुई।
विज्ञापन
मेरठ का बागपत अड्डा चौराहा।
- फोटो : अमर उजाला
मानसून ने मंगलवार को मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में जमकर दस्तक दी। सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश दिनभर रुक-रुककर जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में शाम तक 68 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश से कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया, हालांकि शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
मेरठ में बारिश से हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित था। मंगलवार को आसमान दिनभर बादलों से ढका रहा और रुक-रुककर होती बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से वातावरण और भी सुहावना हो गया।
वेस्ट यूपी में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के कई प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों और बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। नालों की सफाई अधूरी होने से कई स्थानों पर पानी देर तक भरा रहा, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित रहा।
चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स गंगानगर में 196, जयभीम नगर में 61, एमआईईटी कॉलेज में 163, पल्लवपुरम में 104 दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स गंगानगर में 196, जयभीम नगर में 61, एमआईईटी कॉलेज में 163, पल्लवपुरम में 104 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के लिए राहत की बारिश
कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार मानसून की यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। विशेष रूप से धान की रोपाई के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल हो गया है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से रोपाई कार्य में तेजी आएगी। इसके अलावा मक्का, बाजरा, ज्वार, सोयाबीन, मूंग, उड़द, तिल और गन्ने की फसलों को भी इस वर्षा से लाभ मिलेगा। मिट्टी में नमी बढ़ने से सिंचाई की आवश्यकता कम होगी और फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। हालांकि, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खेतों में पहले से खड़ी फसल है, वहां जलभराव न होने दें। अतिरिक्त पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करें, ताकि जड़ों में सड़न और रोगों का खतरा न बढ़े।

बारिश के बीच गुजरते वाहन सवार।
- फोटो : अमर उजाला
10 जुलाई तक बारिश के आसार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। 10 जुलाई तक रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। लगातार मानसूनी गतिविधियों के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं अच्छी बारिश से भूजल स्तर, तालाबों और जलाशयों में भी सुधार होगा तथा प्रदूषण के स्तर में कमी आने की संभावना है।