झमाझम बारिश से एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को लोगों ने फिर से जर्सी-स्वेटर निकाल लिए। वहीं तेज हवा के कारण गेहूं और सरसों की फसलें गिर गईं। इससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। मंगलवार-बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 23 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से मौसम फिर करवट लेगा और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पिछले पांच दिनों में नौ डिग्री तापमान गिरा है।
किसानों पर मौसम की मार: हवा से फसलें चौपट, 23 से फिर बारिश के आसार, ठंड बढ़ी तो लोगों ने निकाले स्वेटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:23 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक बदले मौसम और लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों की फिक्र बढ़ गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं और सरसों की फसलें खेतों में ही गिर गई हैं। ऐसे में किसानों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन