फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बुजुर्ग दंपती की दास्तां, लाडले बेटे की मौत से भूल चुके थे जिंदगी, फिर संभले और शुरू किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम

Mon, 23 May 2022 09:09 PM IST
कपिल kapil अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 May 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: A unique story of old husband and wife of Meerut city see photos
मेरठ: बुजुर्ग दंपती। - फोटो : amar ujala

बुजुर्ग माता-पिता के सामने इकलौते जवान बेटे की मौत दुनिया का सबसे बड़ा गम माना जाता है। उनके लिए जीवन में जैसे सब खत्म हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो न सिर्फ इस गम से उबरकर जिंदगी को नए मायने देते हैं बल्कि लोगों के लिए नजीर भी बन जाते हैं। ऐसे ही हैं, मेरठ में सोमदत सिटी सराय रोड के रहने वाले बुजुर्ग दंपती पंकज जैन और संतोष जैन। 



इनके साथ भी ऐसी ही दुखद अनहोनी हुई जब इनके इकलौते होनहार बेटे अमित जैन (33) की सड़क दुर्घटना में असमय मौत हो गई। इस असहनीय पीड़ा के बावजूद उन्होंने न सिर्फ खुद को संभाल लिया है बल्कि आज दूसरों का भी सहारा बन रहे हैं। जरूरतमंदों और होनहारों की मदद कर रहे हैं। अब तक करीब 70 लाख रुपये दान कर चुके हैं।

Uttar Pradesh News: A unique story of old husband and wife of Meerut city see photos
पंकज जैन। - फोटो : amar ujala

पंकज जैन सिविल कैंटीन ठेकेदार रहे हैं। इनकी बेटी आरती की शादी गुड़गांव में हुई है। बेटी के पति की भी पिछले साल कोरोना से मौत हो गई थी। बेटी इनसे मिलने आती रहती है, वैसे दोनों अकेले ही रहते हैं। 

Uttar Pradesh News: A unique story of old husband and wife of Meerut city see photos
बेटे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

दंपती बताते हैं कि वह 15 मई 2013 की रात थी, जब उनका बेटा अमित जैन मद्रास से अपनी कंपनी के कुछ साथियों के साथ बस से बंगलुरु लौट रहा था। अमित बेंगलुरु की निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था। रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें अमित समेत पांच लोगों की मौत हो गई। उनकी तो जैसे जिंदगी बिखर गई। सपने चकनाचूर हो गए। ऐसा लगा सब शून्य हो गया है। जैसे तैसे खुद को संभाला और 2014 से लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया। इससे मन को शांति मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: A unique story of old husband and wife of Meerut city see photos
पंकज जैन। - फोटो : amar ujala

मानव सेवा से बढ़कर कुछ नहीं 
दंपती कहते हैं कि उनकी सोच यही है कि मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं है। वे किसी गरीब की शादी हो, खाना खिलाना हो, कोई बीमार हो या धार्मिक अनुष्ठान हो तो जो संभव मदद होती है, कर देते हैं। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh News: A unique story of old husband and wife of Meerut city see photos
बेटे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

छह साल से नर्सिंग के चार टॉपर्स को देते हैं 11-11 हजार रुपये 
उनका बेटा होनहार था, इसलिए होनहारों का सम्मान करते हैं। पिछले छह साल से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज के चार टॉपर्स स्टूडेंट्स को 11-11 हजार रुपये देकर सम्मानित करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि वे आजीवन ऐसा करते रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed