{"_id":"66bf75668a3f19b196038bcc","slug":"up-news-traders-took-to-the-streets-after-shutting-down-meerut-protesting-against-atrocities-on-hindus-2024-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ बंद कर सड़कों पर उतरे व्यापारी-महिलाएं-डॉक्टर, हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ बंद कर सड़कों पर उतरे व्यापारी-महिलाएं-डॉक्टर, हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध
Fri, 16 Aug 2024 09:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:21 PM IST
सार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में व्यापार संगठनों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों के साथ डॉक्टरों ने शांति मार्च निकाला। दोपहर तक मेरठ के बाजार बंद रहे।
विज्ञापन
मार्च निकालते हुए कमिश्नरी पहुंचे सर्वसमाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, हत्या और लूटपाट के विरोध में व्यापारियों के साथ सर्व समाज ने एकजुट होकर दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखे। बुढ़ाना गेट से कमिश्नरी चौराहा तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। अत्याधिक भीड़ होने के कारण कमिश्नरी पार्क में बिना पढ़े सीधा ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया।
बंद पड़ा सदर सराफा बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना गेट पर व्यापारी और सकल हिंदू सामज के लोग सुबह 10 बजे से एकत्रित होना शुरू हुए। मंगल पांडेय की मूर्ति को नमन करते हुए बच्चा पार्क, छीपी टैक, आरजी डिग्री कॉलेज, कचहरी पुल होते हुए कमिश्नरी पहुंचे। एडीएम सिटी को प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की गई कि बांग्लादेश में हो रही हिंदू और व्यापारियों के साथ आपराधिक घटनाओं पर तुरंत अंकुश लगाया जाए। प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ में इस बात को रखकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराएं।
सभी ने किया भारत माता को नमन
पैदल मार्च में एक गाड़ी पर भारत माता का चित्र लगा था, जिसके पीछे सभी लोग चल रहे थे। व्यापारियों के साथ हिंदू संगठनों के लोगों के सिर पर भगवा टोपी थी, हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज ले रखे थे। मौन जुलूस में कुछ व्यापारियों ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। हालांकि इस बीच हिंदू संगठनों ने सभी को शांतिपूर्ण मार्च का हवाला देते हुए शांत किया। चिकित्सक, महिलाएं, शिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर की 40 व्यापारिक एसोसिएशन और सामाजिक संगठनों ने भी एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। अंत में कमिश्नरी पार्क पर हनुमान चालीसा के पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। एडीएम सिटी ने कहा कि उचित माध्यम से ज्ञापन पहुंचा दिया जाएगा।

बंद पड़ा शहर सराफा बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड के बाद अब हुआ ऐतिहासिक बंद
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मेरठ के व्यापारियों ने अराजनैतिक संगठन के साथ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बंद को सफल बनाया है। सरकार को भी इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए। 16 वर्ष पूर्व भी मेरठ में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध में इसी तरह की बंदी हुई थी। संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ का व्यापारी क्रिया की प्रतिक्रिया देना जानता है।

शारदा रोड पर बंद दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया को दिया संदेश
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने बंद को सफल बनाकर अपना आक्रोश प्रकट किया है। अरुण वशिष्ठ ने कहा कि मेरठ क्रांतिधरा है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ व्यापारियों ने आवाज बुलंद कर देश और दुनिया को अपना संदेश दिया है। समाजसेवी दीपक शर्मा ने कहा कि शांति पूर्व पैदल मार्च निकालकर हमने सर्व समाज को एकजुट किया है।

वैली बाजार में दुकानों पर लटके ताले।
- फोटो : अमर उजाला
मार्च में ये रहे मौजूद
विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, दीपक शर्मा, विशाल बिंदल, अरुण जिंदल, अश्वनी गुप्ता, विनोद भारती, अशोक सुधाकर, नागेंद्र तोमर, बलराज डूंगर, कमल दत्त शर्मा, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, दलजीत सिंह, संजय जैन, कमल ठाकुर, नीरज मित्तल, पवन मित्तल, धनंजय, सतेंद्र अग्रवाल, संजीव अलोरा, नीरज त्यागी, संदीप रेवड़ी, सुधांशु महाराज, मनीष शर्मा, तरुण गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल, राकेश लोहिया, योगेश गुप्ता, अमित बंसल, आशीष चौरसिया, अपार मेहरा, सुबोध गर्ग, संजीव जिंदल आदि।