फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: '...हमें बचा लो, मरना नहीं चाहते, बहुत दर्द हो रहा है', मनीता और बेटी नित्या के मौत से पहले के आखिरी शब्द

Sat, 17 Jan 2026 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Jan 2026 11:10 AM IST
सार

Saharanpur mother daughter death case: सहारनपुर में एक महिला ने बेटी और बेटे को जहर देने के बाद खुद भी जान दे दी। शौचालय के विवाद में महिला ने जानलेवा कदम उठाया। गांव के बाहर तीनों बेसुध मिले। मौके से सल्फास की खाली शीशी मिली। ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Saharanpur Mother Daughter Death Manita and Nitya Final Plea Before tragic Death
saharanpur suicide case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Saharanpur News: सहारनपुर के गागलहेड़ी इलाके के बलियाखेड़ी गांव में मनीता (30), उसकी छह साल की बेटी नित्या और तीन साल के बेटे कार्तिक जाहरवीर महाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में मिले। उनके पास सल्फास की खाली शीशी पड़ी थी। 


अस्पताल ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी निगल लिया। ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है।

थाना जनकपुरी के गांव मोहद्दौनपुर निवासी मनीता की शादी साल 2018 में बलियाखेड़ी निवासी नीटू के साथ हुई थी। नीटू मजदूरी करता है। मनीता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 
Saharanpur Mother Daughter Death Manita and Nitya Final Plea Before tragic Death
मनीता और उसके दोनों बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही मनीता की पति के अलावा ससुराल वालों से भी अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह छत पर बने शौचालय के इस्तेमाल को लेकर मनीता का ससुराल पक्ष से विवाद हुआ, जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर मायके जाने के लिए घर से निकल गई। 
 
Saharanpur Mother Daughter Death Manita and Nitya Final Plea Before tragic Death
पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मनीता के पिता व अन्य परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर शाम ग्रामीणों ने मनीता और उसके दोनों बच्चों को गांव के बाहर जाहरवीर म्हाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। मनीता के भाई जसबीर की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Mother Daughter Death Manita and Nitya Final Plea Before tragic Death
बलियाखेड़ी गांव में तीन मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी गमगीन महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'...हमें बचा लो, मरना नहीं चाहते'
पुलिस के अनुसार, जब मनीता, उसकी बेटी नित्या और बेटे कार्तिक को अस्पताल ले जाया गया तो वह बेसुध हालत में थे। मनीता और बेटी नित्या बार-बार एक ही बात बोल रही थी कि हमें बचा लो। बहुत दर्द हो रहा है, हम जीना चाहते हैं। डॉक्टरों ने भरसक प्रयास भी किया, लेकिन उस वक्त काफी देर हो चुकी थी।

 
विज्ञापन
Saharanpur Mother Daughter Death Manita and Nitya Final Plea Before tragic Death
पोस्टमार्टम हाउस पर जमा परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बोले-ससुराल पक्ष के लोग मनीता के साथ करते थे मारपीट
नीटू और अन्य ग्रामीण पुलिस की मदद से तीनों को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान सबसे पहले मनीता फिर नित्या और कुछ देर बाद कार्तिक ने भी दम तोड़ दिया। मनीता के भाई जसबीर ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग मनीता के साथ अक्सर मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को भी उसके साथ मारपीट की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed