फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बड़ी कार्रवाई से पहले मुठभेड़ में ढेर हुए इनामी अकबर और सलमान, मेरठ पुलिस ने सीज की थी दो कार

Tue, 19 Apr 2022 04:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Apr 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
UP News: police was seized two car of cow smuggler Akbar Banjara in Meerut
गो-तस्कर अकबर बंजारा। - फोटो : amar ujala

असम में मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो लाख के इनामी गो-तस्कर अकबर बंजारा की कुछ दिन पहले ही मेरठ में दो कारें सीज की गई थीं। यह कार्रवाई मेरठ की फलावदा पुलिस द्वारा की गई थी।



फलावदा पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाकर थाने में हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही थी। वहीं उसके फरार साथी संबलहेड़ा निवासी इकबाल की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।

UP News: police was seized two car of cow smuggler Akbar Banjara in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

फलावदा पुलिस ने पांच दिन पूर्व एक संदिग्ध ट्रेलर ट्रक के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया था। ट्रक में सवार फलावदा निवासी बाबू और पंजाब निवासी रंजीत ने बताया कि अकबर, सलमान और शमीम फरार हो गये थे। बाद में पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया था। अकबर पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

UP News: police was seized two car of cow smuggler Akbar Banjara in Meerut
गौ - तसकर, अकबर बंजारा - फोटो : अमर उजाला

असम पुलिस ने अकबर बंजारा पर रखा था दो लाख का इनाम
पुलिस की जांच में पता चला था कि अकबर बंजारा असम से दो लाख का इनामी है। वहां पर उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। सूचना पर गुरुवार को पहुंची असम पुलिस अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को जेल से असम ले गई थी। वहीं स्थानीय पुलिस को दो लाख रुपये इनाम की राशि सौंपी गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: police was seized two car of cow smuggler Akbar Banjara in Meerut
मेरठ पुलिस ने अकबर की कार को किया था सीज। - फोटो : amar ujala

फलावदा थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया था कि थाना पुलिस अकबर बंजारा का आपराधिक इतिहास तलाश रही है। जल्द ही उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। 

विज्ञापन
UP News: police was seized two car of cow smuggler Akbar Banjara in Meerut
मेरठ पुलिस ने अकबर की कार को किया था सीज। - फोटो : अमर उजाला

अवैध संपत्ति को जब्त करने की चल रही थी तैयारी
अवैध कारोबार से अर्जित की गई उसकी संपत्ति चिह्नित कर जब्तीकरण की तैयारी चल रही थी। अभी तक उसकी दो कारें सीज की गई थीं। थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया था कि असम में अकबर और सलमान के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। दो मुकदमे की डिटेल मिल गई है। दो के बारे में जानकारी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed