उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से होटल मालिकों में हड़कंप मच गया है। एएसपी कैंट सूरज कुमार राय सादी वर्दी में सोमवार रात को ग्राहक बनकर खालसा होटल में पहुंचे। इस दौरान होटल का नजारा देखकर एएसपी हैरान रह गए। इसके बाद एएसपी पुलिस टीम के साथ लाभ महल और शेर-ए-पंजाब होटल में पहुंचे। यहां भी इसी तरह पार्टी जारी थी। होटल में एक डॉक्टर और छात्र भी नशे की हालत में मिले।
2 of 6
पुलिस का छापा।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में भैसाली बस अड्डे के सामने होटलों में देर रात में शराब पार्टियां चलती मिलीं हैं। पुलिस ने एक होटल मालिक सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से होटलों में खलबली मची रही। पुलिस ने तीन होटल में अपने ताले लगा दिए। पुलिस के मुताबिक, पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध तरीके से शराब बिक्री होने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
3 of 6
होटल में छापा।
- फोटो : amar ujala
पिट्ठू बैग लेकर एएसपी सूरज राय ग्राहक बनकर खालसा होटल में पहुंचे। ग्राहक बनकर शराब लेने की बात कही तो उन्हें आसानी से बोतल मिल गई। होटल में शराब और बीयर की व्यवस्था थी। होटल मालिक और कर्मचारी एएसपी को नहीं पहचान पाए। उसके बाद ग्राहक बनकर ही एसपी ने लाभ महल व शेरे पंजाब के होटल की जानकारी भी जुटा ली। तीनों होटलों की जानकारी लेने के बाद एक साथ सदर पुलिस को लेकर छापा मारा, जहां पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने खालसा होटल मालिक गुरमीत सहित दो लोग, लाभ महल से पांच लोग और शेर-ए-पंजाब से दो लोगों को उठाया। एएसपी के मुताबिक, तीनों होटल में शराब पार्टी चल रही थी पुलिस ने होटल की तलाशी ली तो वहां पर काफी शराब और बीयर बरामद हुई है।
4 of 6
पुलिस का छापा
- फोटो : amar ujala
पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की
एक होटल में तीन छात्र भी शराब पी रहे थे। इनमें एक पशु चिकित्सक भी था। पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर जैसे ही उन्हें उठने के लिए कहा तो वे अभद्रता करने लगे। एक युवक ने खड़े होकर पुलिसकर्मी को आई कार्ड दिखाने के लिए कहा और धक्का दे दिया। फिर पुलिस अंदर घुसी और तीनों युवकों की खबर ली।
5 of 6
शराब की बोतलें बरामद।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के डर से खाना भी छोड़कर भागे
पुलिस के डर से होटलों में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ तो खाना खा रहे थे। वे बीच में ही खाना छोड़कर भागे।