फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक खुलासा: दरभंगा ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था सलीम, पाकिस्तान से रची गई थी बड़ी साजिश

Sat, 03 Jul 2021 07:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
UP News: NIA investigation has revealed that the mastermind of Darbhanga blast was Salim of Shamli
आरोपी सलीम - फोटो : amar ujala

बिहार के दरभंगा ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कैराना का सलीम था। उसकी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई से रोजाना बातचीत होती थी। वह साधारण मोबाइल ही रखता था ताकि किसी को शक न हो। ब्लास्ट से पहले कपड़ों की पोटली का एक फोटो सलीम ने अपने दोस्त कासिम के मोबाइल से भेजा था। ब्लास्ट की पूरी साजिश सलीम ने रची और तेलंगाना तक अपना जाल फैलाया। एनआईए ने मामले की छानबीन की और कई महत्वपूर्ण सुबूत जुटाए।



शामली के कैराना निवासी सलीम और कासिम को पकड़कर एनआईए की टीम अपने साथ ले गई थी। दोनों का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा है और उनकी बिहार के दरभंगा ब्लास्ट के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका थी। एनआईए ने पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से काफी जानकारी जुटाकर तेलंगाना के दो युवक इमरान और नावेद को भी पकड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दरभंगा ब्लास्ट का मास्टरमाइंड सलीम था और उसने बड़ी प्लानिंग करके वारदात को अंजाम दिलाया। उसके पास एक साधारण मोबाइल है, जिसमें इंटरनेट नहीं चलता। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर मैसेज भेजने के लिए सलीम ने सबसे पहले अपने दोस्त कासिम को जोड़ा। सलीम ही आईएसआई से फोन पर बात करता था, अगर कोई मैसेज भेजना होता था तो कासिम के मोबाइल से भेजा जाता था।  

UP News: NIA investigation has revealed that the mastermind of Darbhanga blast was Salim of Shamli
आरोपी सलीम का आलीशान मकान - फोटो : amar ujala

17 जून को दरभंगा ब्लास्ट से पहले भी सलीम ने एक मैसेज आईएसआई को भेजा था। यह कपड़ों की पोटली का था। जांच में सामने आया कि तेलंगाना के दोनों युवक मूल रूप से कैराना के निवासी है। इनसे सलीम जुड़ा हुआ था। सलीम ने तेलंगाना के युवकों से फोन पर बातचीत की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

UP News: NIA investigation has revealed that the mastermind of Darbhanga blast was Salim of Shamli
आरोपी सलीम, उसका आलीशान मकान व सलीम के पिता - फोटो : amar ujala

आईएसआई से ओके किया, तभी रखा बम 
सूत्रों के मुताबिक, सलीम ने दरभंगा ब्लास्ट से पहले जो मैसेज आईएसआई को भेजा था, इसका जवाब आईएसआई से ओके आया था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि दरभंगा पर ब्लास्ट करने की बात सलीम ने ही आईएसआई से कही थी। इस मामले में पुलिस एक के बाद एक पोल खोल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: NIA investigation has revealed that the mastermind of Darbhanga blast was Salim of Shamli
सलीम के पिता - फोटो : amar ujala

कितने की हुई फंडिंग, जल्द खुलेगा राज 
बताया गया है कि आईएसआई से सारी फंडिंग सलीम के माध्यम से हुई है। सलीम जिस-जिस को पैसा भेजने की बात कहता था, आईएसआई उनको ही पैसा देती थी। दरभंगा ब्लास्ट में करोड़ों रुपये की फंडिंग होने का अंदेशा है। इस मामले की सुरक्षा एजेंसियां जांच करने में लगी हुई है। जांच टीम ने सलीम के बैंक खातों के बारे में ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन
UP News: NIA investigation has revealed that the mastermind of Darbhanga blast was Salim of Shamli
शामली: रिटायर फौजी मूसा खान और उनके बेटे नासिर और इमरान। - फोटो : amar ujala

एनआईए की टीम का पश्चिमी यूपी में डेरा  
दरभंगा ब्लास्ट के मामले में कैराना के युवकों की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की टीम ने पश्चिमी यूपी के जिलों में डेरा डाल दिया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर में भी एनआईए जांच कर रही है। बताया गया है कि आरोपियों ने कई जानकारियां दी हैं।

इसे देखते एनआईए मेरठ समेत आसपास के कई जिलों में जांच करने में लगी है। हालांकि एनआईए अभी गोपनीय तरीके से मामले की छानबीन कर रही है। अंदेशा है कि पश्चिमी यूपी के कई लोगों की भूमिका संदिग्ध है। मेरठ में भी कई युवकों की जांच चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed