विधान परिषद के लिए मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक सीट के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो चुका है। मतदान आज शाम पांच बजे तक चलेगा। मेरठ में स्नातक सीट पर 30 व शिक्षक सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। आगे तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में कैसे चल रही है शिक्षक और स्नातक की वोटिंग: -
UP MLC Election: शिक्षक-स्नातक के लिए मतदान जारी, बूथों पर सुबह धीमी रही रफ्तार, तस्वीरें
मेरठ में स्नातक के लिए 77 और शिक्षक के लिए 30 बूथ बनाए गए हैं। 107 पोलिंग पार्टियों में एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी हैं। इस मौके पर प्रेक्षक आईएएस सत्येंद्र कुमार सिंह व जिलाधिकारी के. बालाजी ने विक्टोरिया पार्क का निरीक्षण किया।
कुल स्नातक मतदाता - 2,97,320
कुल शिक्षक मतदाता - 33,040
मेरठ में शिक्षक मतदाता - 5,452
मेरठ में स्नातक मतदाता - 60,204
सहारनपुर में जेवी जैन डिग्री कॉलेज, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज और गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में बनाए मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए सुबह से ही काफी संख्या में मतदाता पहुंचे। केंद्र पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
सहारनपुर जिले में देहात क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भी व्यवस्था चौकस रही। मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर ही प्रत्याशियों के शिविर भी लगे हैं, जहां से मतदाता अपनी पर्ची भी ले रहे हैं। प्रत्याशियों के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता इन शिविरों में लगाए गए हैं।