{"_id":"5b79019042c7924671663255","slug":"up-man-cutted-saveral-people-with-an-axe-and-start-licking-blood-whole-village-was-scared","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: एक-एक कर फावड़े से काटता रहा और खून चाटता रहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: एक-एक कर फावड़े से काटता रहा और खून चाटता रहा...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
लोगों पर फावड़े से हमला करने वाला आरोपी युवक (बाएंं)
- फोटो : अमर उजाला
सिरफिरे संजीव (25) के हाथ में फावड़ा था। उसके सामने जो आया, उस पर वो वार करता गया। मौत का खूनी खेल देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसकी मानसिक स्थिति का आलम यह था कि वह फावड़े से लोगों को काटता रहा और फिर फावड़े पर लगा खून चाटता रहा। हत्यारोपी का भयावह और नरपिशाच रूप देख पूरे गांव में दहशत फैली रही। ग्रामीणों ने छतों से पथराव कर उसे काबू में किया।
ऐसे मचाया आतंक
मारकाट के बाद मौके पर पड़ा हुआ रतन सिंह का शव
- फोटो : अमर उजाला
शाम के 6:15 बजे थे जब मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जंगेठी गांव में आरोपी संजीव शर्मा ने आतंक मचाया। सबसे पहले वह परचून दुकानदार रतन सिंह के पास पहुंचा। बोला कि तुम इतने बूढे़ हो गए। लेकिन बोलते बहुत हो। बार-बार पैसे मांगते हो। आज तुम्हारा हिसाब ही कर देता हूं। इससे पहले रतन कुछ समझते कि संजीव ने फावडे़ से पहला बार उनके सिर पर किया। जिस पर रतन दुकान के अंदर जा गिरे। इसके बाद संजीव ने उन पर एक के बाद एक करीब आधा दर्जन वार किए। चीख पुकार उनका पुत्र संजय, पुत्रवधू सुमन, पोती अंजली पहुंचे तो उसने सभी पर हमला बोल दिया।
जिसमें दम है, सामने आओ
रतन सिंह की फाइल फोटो व विलाप करता उनका पोता
- फोटो : अमर उजाला
रतन की हत्या व परिवार को घायल करने के बाद हत्यारोपी संजीव कंधे पर फावड़ा लेकर गांव में घूमता रहा। चिल्लाता रहा कि जिसमें दम है, वह सामने आकर दिखाए। उसके सामने जो भी आया, उस पर हमला बोला। फिर कोई ग्रामीण उसके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को भी दौड़ाया
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि रतन की हत्या करने के बाद आरोपी ने बुजुर्ग हरपाल को लहूलुहान कर दिया। यूपी 100 पुलिस और फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्यारोपी संजीव ने फावड़ा लेकर पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस ने उसे किसी तरह पकड़ा तो वह फिर गाड़ी से कूदकर भाग गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन
सिर में मारी ईंट
मेडिकल में भर्ती हमले में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
संजीव फावड़े से आठ लोगों को घायल कर चुका था। जिसके चलते लोग अपने घरों की छत पर जा चढ़े और घेराबंदी कर पथराव किया। संजीव के सिर पर ईंट लगी तो वह जमीन पर जा गिरा। तब जाकर लोगों ने उसे पीटकर पुलिस को सौंपा।