देश भर में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए यूपी के मेरठ में भी बाजारों में खूब रौनक दिख रही है। अलग-अलग आकार के ठाकुरजी, राधा रानी, गोमाता की मूर्तियां मार्केट में सज चुकी हैं। कान्हा के लिए कुंदन के फूलों से सजी पोशाकें व झूलें हैं। तो कुछ लोग कान्हा के लिए ड्रेस डिजानर्स से ऑर्डर देकर पोशाकें व सिंहासन तैयार करा रहे हैं।
आइए जानते हैं आखिर बाजारों में श्रीकृष्ण के जन्मदिन को लेकर इस बार क्या है खास:-
मयूर सिंहासन और बांसुरी की खास डिमांड
2 of 6
krishna janmashtami 2018
- फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी का त्योहार तीन सितंबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में रौनक साफ दिखाई पड़ रही है। वहीं लड्डू गोपाल के स्वागत के लिए मयूर सिंहासन, पुष्प सिंहासन काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं चांदी, अष्टधातु व पंचधातु के गोपालजी भी हैं। बांसुरी, जूतियां, पिचकारी, कान्हा के गहनों भी दुकानों पर उपलब्ध हैं।
टियारा, फूल बंगला, मोती बंगला
3 of 6
krishna janmashtami 2018
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी के श्रृंगार के लिए बाजार में फूलों के गहने हैं। कान्हा के लिए गुलाब का टियारा भी गहनों में एकदम नया है। हाथों का फूलों वाला गजरा भी मार्केट में उपलब्ध है। मुकुट की जगह केवल गुलाब के फूलों से बना टियारा ठाकुरजी को पहनाकर उनका श्रृंगार कर सकते हैं। मोती, कुंदन, मिरर के गहने भी उपलब्ध हैं। घर पर ही छोटा सा फूलबंगला और मोती बंगला सजा सकते हैं। बाजार में तैयार फूल बंगला, मोती बंगला है, जिसमें ठाकुर जी को विराजमान करना है। ठाकुर जी के आकार के अनुसार ही छोटे-बड़े बंगले भी हैं। इनकी कीमत 250 रुपये से शुरू है।
झांकी के लिए गाय, गोप ग्वालों के कटआउट
4 of 6
krishna janmashtami 2018
- फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर कान्हा की झांकी सजाने के लिए बाजार में गाय, बछडे़, गोप ग्वालों के कटआउट भी हैं। ग्वालों के साथ खेलते हुए कृष्ण कन्हैया, गोपियों संग रास रचाते कन्हैया, कान्हा और माता यशोदा, गायों के साथ कन्हैया जी झांकी आसानी से इन कटआउट के जरिए सजा सकते हैं। इनकी शुरूआती कीमत 20 रुपये है।
पंचधातु, चांदी और अष्टधातु के ठाकुरजी
5 of 6
krishna janmashtami 2018
- फोटो : अमर उजाला
बाजार में पंचधातु, अष्टधातु के भी लड्डूगोपाल हैं। भक्त स्वेच्छानुसार अलग-अलग धातु के ठाकुरजी ले रहे हैं। जीरो नंबर से लेकर 10 नंबर के बड़े आकार के ठाकुर जी हैं। वहीं हर तरह के झूले आप मार्केट से खरीद सकते हैं।