फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: अस्पताल में बच्ची की मौत पर जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
UP family Ruckus At the death of the child in hospital see in pictures
तीमारदारों ने अस्पताल में की तोड़ फोड़ - फोटो : अमर उजाला

एक महिला के लिए मां बनने से ज्यादा बड़ी खुशी और क्या हो सकती है लेकिन यदि उसकी यह खुशी अगले ही पल गम में बदल जाए तो इससे बड़ा दुख भी उसके लिए कोई और नहीं हो सकता। ऐसी ही एक घटना मेरठ में हुई जहां एक दंपत्ति को शादी के आठ साल बाद माता पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परिजन घर में किलकारी गूंजने की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे थे कि अगले पल उन्हें ऐसी खबर मिली जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया।



आइए जानते हैं कि आखिर क्या था यह मामला :-

 

प्रसव के दौरान अस्पताल में हुई बच्ची की मौत

UP family Ruckus At the death of the child in hospital see in pictures
हंगामा करते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

किस्मत का फेर कहें या अस्पताल की लापरवाही कि शहर के एक निजी अस्पताल में एक महिला के लिए मां बनने की खुशी अगले ही पल गम में बदल गई। सूरजकुंड में अस्पताल में प्रसव के दौरान एक बच्ची की मौत हो जाने पर शनिवार रात बखेड़ा खड़ा हो गया। परिजनों ने इस संबंध महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला शांत कराया। 

 

आठ साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी

UP family Ruckus At the death of the child in hospital see in pictures
अस्पताल में हंगामा करती महिला - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक नौचंदी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी अर्पणा पत्नी अर्पित को प्रसव पीड़ा के कारण सूरजकुंड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ साल के बाद अर्पणा ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के दौरान बच्ची की मौत हो गई। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि महिला डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा इलाज में नहीं हुई लापरवाही

UP family Ruckus At the death of the child in hospital see in pictures
बच्ची की मौत पर दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, महिला डॉक्टर का कहना है कि बच्ची ने जन्म लेते ही दम तोड़ दिया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई, जबकि तीमारदारों ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि अस्पताल में बच्ची की मौत से कुछ ही घंटे पहले एक अन्य बच्चे की डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई थी। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने शांत कराया मामला

UP family Ruckus At the death of the child in hospital see in pictures
मामले को शांत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ने लगा तो तीमारदारों की अस्पताल में भीड़ लगने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने तीमारदारों को लिखित रूप शिकायत दर्ज कराने और कार्रवाई की बात कही। करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में गहमागहमी रही। सीओ सिविल लाइन रामअर्ज ने बताया कि देर रात तक अस्पताल के खिलाफ कोई लिखित में तहरीर नहीं आई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed