उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी रैलियों के दौरान दिए गए बयान के बाद पश्चिमी यूपी में बढ़ी सियासी गर्मी शांत होने का नाम नहीं ले रही है, वहीं आज पश्चिमी यूपी में प्रथम चरण के मतदान के बीच वेस्ट यूपी में ताबड़तोड रैलियों ने गर्मी और बढ़ा दिया।
सहारनपुर से जहां आज पीएम मोदी ने गठबंधन पर जमकर निशाना साधा तो समाजवादी पार्टी और रालोद के गंठबंधन की रैली ने सियासी गर्मी बढ़ा दी। बिजनौर में आज अखिलेश और जयंत की रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान आखिलेश और जयंत को देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। देखें तस्वीरें: -
2 of 6
बिजनौर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
कैसे आकाश में सूराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो... इन लाइनों से अपने भाषण की शुरूआत करते हुए जयंत चौधरी ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किए। कहा कि बिजनौर में अच्छी धूप खिल रही है, इस धूप की खबर दिल्ली तक जा रही है। आपकी गर्मी भी खूब दिख रही, 14 तारीख तक गर्म ही रहना है। मौसम पर चुटकी लेते हुए जयंत चौधरी ने यह बात कही। बोले, कमजोर फैसला लिया तो चुनाव बाद तेल के दाम फिर बढ़ जाएंगे। हमें उत्तर प्रदेश में तरक्की के नए रास्ते खोलने हैं।
3 of 6
बिजनौर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
हम बहुरंगी हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। अबकी बार एक रंगी लोगों को हटाना है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यह कहते हुए सीएम योगी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारा सौहार्द खत्म किया है। हम भाईचारा बचाने के लिए काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हुआ है। भाजपा में ये लोग एक-दूसरे के इंजन के पहिए खोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व र्पूव सीएम अखिलेश यादव ने ये बातें आज बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
4 of 6
बिजनौर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पैदल चलने वाले एक नेता को गोरखपुर भेज दिया है। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों, दलितों, मजदूरों और युवाओं को भी साधने का काम किया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है उतना बड़ा झूठ बोलता है। इस बार झूठ का हवाई जहाज उत्तर प्रदेश में लैंड नहीं होगा।
5 of 6
बिजनौर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बिजनौर में गठबंधन की प्रदर्शनी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे जयंत चौधरी ने कहा कि बिजनौर किसानों की धरती है, चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रही है, चौधरी अजित सिंह को हर मोड़ पर भरपूर सहयोग दिया।
इसके बाद उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार की लाइन, कैसे आकाश में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो, से भाषण को आगे बढ़ाया। कहा कि बाबा झूठ बोलते हैं, कहते हैं 14 दिन में भुगतान कर दिया जबकि बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल का गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं किया है। खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े किसानों पर लाठीचार्ज होता था। महंगे पेट्रोल डीजल का फर्क हर घर पर पड़ा है, गैस महंगी हो गई है।