फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा पिटाई मामला: शराब के नशे में महिला वकील का ड्रामा, बोली- मेरे कंधे पर होने चाहिए तीन 'स्टार'

Thu, 25 Oct 2018 02:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 25 Oct 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
UP Daroga video viral latest news Women lawyer drama in Meerut police station
meerut news - फोटो : meerut news

महिला वकील ने इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा कि तुम लोग भाजपा नेता के इशारे पर काम कर रहे हो। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा तुम्हारे कंधे पर लगे तीन स्टार मेरे कंधे पर होने चाहिए। इनको उखाड़ फेंको। इंस्पेक्टर को महिला वकील ने बहुत बुरा भला कहा। इंस्पेक्टर ने महिला सिपाहियों को बुलाकर कहा कि इसका मेडिकल भी कराओ। उसके बाद गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल भेजा और महिला चिल्लाती रही।

UP Daroga video viral latest news Women lawyer drama in Meerut police station
meerut news - फोटो : meerut news

बोली, जीप में आगे बैठूंगी
महिला को पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले जाने के लिए जीप में पीछे बैठाने लगे तो महिला बोली कि उसने काला कोट पहना हुआ है। वह पीछे नहीं, आगे बैठेंगी। बाद में पुलिस कर्मियों ने समझाया और जीप में पीछे बैठाकर अस्पताल ले गए।

UP Daroga video viral latest news Women lawyer drama in Meerut police station
meerut news - फोटो : meerut news

इनको बाहर निकालो 
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लोगों की भीड़ देखकर महिला वकील बौखला गई। बोली, इन सबको बाहर निकालो। यहां एक अधिवक्ता का मेडिकल होगा। वह अस्पताल में भी चिल्लाती रही। पुलिस ने महिला को एक कमरे में बंद कर लिया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Daroga video viral latest news Women lawyer drama in Meerut police station
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ये था मामला
मेरठ में दरोगा पिटाई मामले से सुर्खियों में आई महिला वकील ने बुधवार शाम को शराब के नशे में अपनी गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ा दी। इस दौरान महिला ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। जिसमें कई लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला ने थाने में भी जमकर हंगामा किया और थाने से भी भागने की कोशिश की।

विज्ञापन
UP Daroga video viral latest news Women lawyer drama in Meerut police station
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यह वही महिला है जो 20 अक्तूबर को भाजपा पार्षद के होटल में दरोगा से मिलने गई थी। इस दौरान दरोगा का भाजपा पार्षद से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि भाजपा पार्षद ने दरोगा को पांच थप्पड़ जड़ दिए थे। जिसकी वीडियो वायरल हो गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed