फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमशाद के जाल में फंसती चली गईं प्रिया... फिर मां-बेटी की हत्या, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 22 Jul 2020 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jul 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Police has revealed the case of mother-daughter murder in Meerut of Uttar Pradesh
प्रिया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हुई मां-बेटी की हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शमशाद ने पहले नाम बदलकर प्रिया नाम की महिला से दोस्ती की। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला से शादी कर ली। शमशाद ने पुलिस पूछताछ में महिला और उसकी बेटी की हत्या करना कबूल कर लिया है। आरोपी को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। आगे जानिए- 

UP Crime News: Police has revealed the case of mother-daughter murder in Meerut of Uttar Pradesh
प्रिया के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला

परतापुर थाना क्षेत्र के भूडबराल गांव निवासी शमशाद ने पहले मां-बेटी की हत्या की। फिर इसके बाद दोनों के शवों को अपने कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया। वहीं 115 दिन बाद मां बेटी के कंकाल बरामद हुए हैं। मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है। 

UP Crime News: Police has revealed the case of mother-daughter murder in Meerut of Uttar Pradesh
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला

वहीं जानकारी लगने पर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस के अनुसार भूडबराल गांव में बिहार निवासी शमशाद एक महिला प्रिया और उसकी बेटी कशिश के साथ रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Police has revealed the case of mother-daughter murder in Meerut of Uttar Pradesh
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि 28 मार्च 2020 को शमशाद और प्रिया के बीच मारपीट हो गई। जिसमें आरोपी शमशाद ने पहले प्रिया और फिर उसकी बेटी कशिश की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसमें शमशाद की पहली पत्नी अफसाना का भाई भी शामिल था। जीजा और साले ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने परतापुर थाने में प्रिया की सहेली चंचल निवासी मोदीनगर पर प्रिया को गायब करने का आरोप लगा दिया। 

विज्ञापन
UP Crime News: Police has revealed the case of mother-daughter murder in Meerut of Uttar Pradesh
शमशाद के साथ प्रिया - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने चंचल से संपर्क किया तो मामला दूसरा निकलकर आया। चंचल ने शमशाद पर आरोप लगाया कि वह बहुत ही शातिर है और उसने प्रिया की संभवत हत्या कर दी होगी। तीन महीने से पुलिस जांच पड़ताल का बहाना करती रही। वहीं पुलिस ने बुधवार को मां-बेटी की हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने प्रिया और कशिश की हत्या की है। दोनों के शवों को 28 मार्च को ही अपने कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed