फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस, बदमाशों ने हेड कांस्टेबल के सीने पर बरसाई थीं गोलियां

Wed, 17 Oct 2018 07:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 17 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
UP Crime latest news Murder of Delhi Police constable in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह के हत्यारों को पुलिस लोकल के बदमाशों में ढूंढ रही हैं। तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। तमाम प्रयासों के बावजूद भी 72 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। रोडरेज, रंजिश के अलावा पुलिस ने अब लूटपाट के प्रयास में भी हत्या होने की जांच शुरू कर दी हैं। बदमाशों ने हेड कांस्टेबल के सीने पर गोलियां बरसा दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 

UP Crime latest news Murder of Delhi Police constable in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से गांव बढ़ला परीक्षितगढ़ निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की रविवार को बदमाशों ने खरखौदा में हत्या कर दी थी। सरबजीत के साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। बदमाशों ने हत्या क्यों की, इसका पता तीसरे दिन भी पुलिस नहीं लगा पाई। क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार को बढ़ला गांव पहुंची। पीड़ित परिवार से बातचीत कर बदमाशों की फिर से जानकारी ली। पुलिस का दावा है कि रोडरेज, रंजिश के अलावा लूट के प्रयास के दौरान भी हत्या हो सकती है।

UP Crime latest news Murder of Delhi Police constable in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज में तीन संदिग्ध युवक बाइक से जाते हुए दिखाई दिए हैं। जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में लोकल के बदमाशों के नाम पुलिस को बताए। जिनके द्वारा वारदात होने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime latest news Murder of Delhi Police constable in Meerut
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात ने डाला डेरा  
हत्यारों का पता लगाने के लिए एसपी देहात राजेश कुमार ने देहात इलाके में डेरा डाल दिया है। हत्या खरखौदा क्षेत्र में हुई और सरबजीत परीक्षितगढ़ के निवासी थे। पुलिस की चार टीमें काम कर रही हैं। एक टीम गांव में रंजिश, दूसरी रोडरेज की जानकारी के लिए खरखौदा, तीसरी लोकल के बदमाशों की कुंडली खंगालने में लगी। चौथी टीम सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों को ढूंढ रही है।

विज्ञापन
UP Crime latest news Murder of Delhi Police constable in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लोकल बदमाशों का अंदेशा
हत्यारों की तलाश में पुलिस लगी हैं। रोडरेज, लूट के प्रयास और रंजिश के चलते हत्या होने की जांच की जा रही है। लोकल बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है। -राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed