फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नाना मिठाई खा लो फिर न जाने कब मिलूं! भाईदूज पर मामा-भांजे की मौत से मचा कोहराम, बहनों को रो रोकर बुरा हाल

Wed, 15 Nov 2023 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Nov 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
UP: Chaos due to death of maternal uncle and nephew on Bhaidooj, sisters are crying
अमन का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर में हुए भीषण हादसे में मेरठ के सूरजकुंड आर्यनगर निवासी अमन की मौत हो गई, जबकि दिल्ली निवासी भांजे विशाल ने भी दम तोड़ दिया। भैयादूज से एक दिन पहले हुई घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।आर्यनगर निवासी मुंशी लाल पत्नी राजवती और दो बेटों प्रदीप और अमन के साथ रह रहे थे। पांच बेटियों व एक बेटे की वह शादी कर चुके हैं। घर में अब केवल अमन ही शादी के लिए बचा था, जो दिल्ली मोहन नगर में अपनी बहन रेखा के यहां रहकर काम करता था। पिछले दस वर्षों से वह वहीं रह रहा था।

UP: Chaos due to death of maternal uncle and nephew on Bhaidooj, sisters are crying
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

पिता उत्तराखंड में इलेक्ट्रोनिक का काम करते हैं, बड़ा भाई प्रदीप स्पोर्ट्स मार्किट में काम कर परिवार को संभालता है। इन दिनों अमन दीपावली मनाने घर आया था। भैयादूज मनाने के बाद उसे लौटना था। इससे पहले ही मौत ने झपट्टा मार दिया।

UP: Chaos due to death of maternal uncle and nephew on Bhaidooj, sisters are crying
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

सोमवार रात ढाई बजे अमन और विशाल घर से निकले और चार बजे हादसे में मौत की खबर घर पहुंच गई। मां राजवती बेहोश हो गई। किसी तरह परिवार ने संभाला। सुबह होते ही पिता कुछ रिश्तेदारों को लेकर मुजफ्फरनगर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Chaos due to death of maternal uncle and nephew on Bhaidooj, sisters are crying
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

बहनाें का रो-रोकर बुरा हाल
भैयादूज से पहले अमन की मौत पर झपट्टा लगने के बाद बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अमन के बहनें अनिता, रेखा, सुनीता, मन्नू हैं।

विज्ञापन
UP: Chaos due to death of maternal uncle and nephew on Bhaidooj, sisters are crying
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala

... तो बच गई तीन लोगों की जान
आर्यनगर सूरजकुंड के रहने वाले तीन युवकों को भी मसूरी घूमने जाने के लिए कहा गया था, लेकिन तीनों के पिता ने देर रात का हवाला होकर जाने नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed