यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए हैं। हाईस्कूल में बड़ौत (बागपत) की रिया जैन ने हाईस्कूल में 96.67 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं इंटर में भी बड़ौत के ही अनुराग मलिक ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। आइए अब आपको पश्चिमी यूपी के जिलों में टॉप करने वाले होनहारों से मिलाते हैं-
UP Board Result 2020: ये हैं पश्चिमी यूपी में छह जिलों के टॉपर्स, रिया और अनुराग ने किया प्रदेश टॉप
मेरठ में दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की अंशु यादव ने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया है। वहीं सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की आयुषी ने इंटरमीडिएट में 88.80 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप कर शहर का नाम रोशन किया है।
आयुषी का कार्ड, प्रतिशत - 88.8
हिंदी - 79
अंग्रेजी - 84
सिविक्स - 90
संगीत - 98
कंप्यूटर - 93
कुल - 444
पिता अमनेंद्र वकील, मम्मी अंजू
वहीं शामली जनपद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज राहुल कुमार ने हाईस्कूल में 92.83 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया है। वहीं हिंदु इंटर कॉलेज कांधला के छात्र अभय गिरी गोस्वामी इंटर में 84.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे।
सहारनपुर जिले में हाईस्कूल के टॉप टेन मेधावी
1- साहिल, सोफिया हाईस्कूल, सहारनपुर, 91.67 प्रतिशत
2- वंश त्यागी, नेशनल मॉडल इंटर कालेज नागल, 91.17 प्रतिशत
3- अर्पित सैनी, एसजेएसवीएम इंटर कालेज, गंगोह, 90.83 प्रतिशत
4- अंकिता सैनी, नवजनोदय इंटर कालेज, चिलकाना सुल्तानपुर, 90.83 प्रतिशत
5- आकांक्षा, एमडीएवीएचएस गौरव विहार, 90.83 प्रतिशत
6- पलक गुप्ता, महर्षि दयानंद इंटर कालेज, कलसिया सहारनपुर, 90.67 प्रतिशत
7- कनुप्रिया, भायला इंटर कालेज, भायला, 90.50 प्रतिशत
8- सात्विक वत्स, एसवीबीपी अंबेहटा पीर, 89.67 प्रतिशत
9- अभिषेक कुमार, सरस्वती सदन इंटर कालेज, सब्दलपुर, 89.67 प्रतिशत
10- सौम्या, एके इंटर कालेज, गंगोह, 89.67 प्रतिशत
जिले में इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेधावी
1- राखी, दयाचंद इंटर कालेज, सरसावा, 88.60 प्रतिशत
2- दिव्या, एसपीएमएसवीएम इंटर कालेज, बाबा लालदास रोड, 86.20 प्रतिशत
3- मैत्री, आदर्श इंटर कालेज बड़गांव, 85.40 प्रतिशत
4- विधि राजवंशी, एसपीएमएसवीएम इंटर कालेज बाबा लालदास रोड, 85.20 प्रतिशत
5- प्रिंस कुमार, एमपीएम इंटर कालेज, शिमलाना, 84.80 प्रतिशत
6- शुभम बर्मन, जनता इंटर कालेज, झबीरन, 84.70 प्रतिशत
7- वैभव, जीकेआईसी रामपुर मनिहारान, 84.40 प्रतिशत
8- वंशिका सैनी, नवजनोदय इंटर कालेज, सुल्तानपुर चिलकाना, 84.20 प्रतिशत
9. संचित, सियाराम इंटर कालेज, गागलहेड़ी, 83.80 प्रतिशत
10. रितिक कुमार, अजीत सिंह इंटर कालेज, अंबेहटा पीर, 83.80 प्रतिशत
बिजनौर जिले में हाईस्कूल में 86.43 व इंटर में 82.63 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। हाईस्कूल में पीयूष कुमार ने 91.50 प्रतिशत व इंटर में वैभव प्रताप सिंह ने 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
हाईस्कूल के टॉपर बिजनौर
1 पीयूष कुमार 91.50 दुलारी मसीह विद्या मंदिर एचएसएस कोटकादर
2- दिव्यांशु चौहान 91.17 इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज फीना
3- कपिल सैनी 91 सेंट स्टीफंस एचएसएस फैजीपुर चांदपुर
4- मोनिका राठी 89.17 सेंट स्टीफंस एचएसएस फैजीपुर चांदपुर
5- अंशुल कुमार 88.17 एमडी इंटर कॉलेज नजीबाबाद
6- अवनीश कुमार 88.17 इंटर कॉलेज सादकपुर
7- कनिष्क राजपूत 88.17 एलआरडीएसवीएम इंटर कॉलेज मोहंडिया
8- मनीष राजपूत 88 केकेएम हाईस्कूल राजा का ताजपुर
9- नीरज कुमार 87.83 एसएसएसवीएम एचएसएस मोहम्मदपुर देवमल
10- महवीश परवीन 87.67 सेंट स्टीफंस एचएसएस फैजीपुर चांदपुर