फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: टॉपर रिया और अनुराग ने ऐसे भरी ऊंची उड़ान, पढ़िए कामयाबी के पीछे की पूरी कहानी

Sat, 27 Jun 2020 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jun 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
up board 10th 12th result 2020: Know the full story behind Riya Jain and Anurag Malik's success
रिया जैन और अनुराग मलिक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम आया तो बागपत जनपद के दो परिवारों में खुशिया छा गईं। जहां अनुराग मलिक ने 12वीं में प्रदेश में टॉप किया है तो वहीं रिया जैन ने हाईस्कूल में प्रदेश टॉप किया है। आइए जानते हैं इन दोनों की कामयाबी के पीछे की पूरी कहानी-

up board 10th 12th result 2020: Know the full story behind Riya Jain and Anurag Malik's success
रिया जैन और अनुराग मलिक - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में बड़ौत की पट्टी चौधरान में रहने वाले प्रमोद मलिक के घर खुशियां छाई हैं। बेटे अनुराग मलिक की कामयाबी से पिता का सीना चौड़ा हो गया है। बधाइयां और मिठाइयां चल रही हैं। प्रमोद कहते हैं कि रोजगार और बच्चों की पढ़ाई के लिए वह गांव से शहर में आकर बसे थे। जो उम्मीद थी, वह पूरी हो रही है। बेटे ने कर दिखाया।

up board 10th 12th result 2020: Know the full story behind Riya Jain and Anurag Malik's success
अनुराग मलिक - फोटो : अमर उजाला

अनुराग मलिक का परिवार मूल रूप से सिलाना गांव का रहने वाला है। इन दिनों वह पट्टी चौधरान में रहकर नगर में ही इलेक्ट्रिक गुड्स की दुकान चलाते हैं। अनुराग की माता पारुल मलिक गृहणी हैं। दसवीं में अनुराग ने टॉप किया था। परिवार को तभी से उम्मीद थी कि बेटा कामयाबी की उड़ान भर सकता है। प्रमोद मलिक बताते हैं कि इसके बाद और अधिक समर्पण के साथ अनुराग ने मेहनत की और लक्ष्य को साधा। यही वजह है कि आज वह 12वीं में प्रदेश का टॉपर हैं। पारुल कहती हैं कि बेटे ने आज उन्हें दुनिया भर की खुशियां दे दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
up board 10th 12th result 2020: Know the full story behind Riya Jain and Anurag Malik's success
टीचर के साथ रिया और अनुराग - फोटो : अमर उजाला

अनुराग मलिक के टिप्स 
अनुराग मलिक का कहना है कि कामयाबी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी अनुशासन और कठोर मेहनत है। दसवीं के बाद से ही उसने मेहनत शुरू कर दी थी। कई मौके ऐसे आए, जब अपनी निजी खुशियों का त्याग करना पड़ा। लेकिन वह जानता था कि सफलता के लिए यह जरूरी है।

विज्ञापन

चुनरी की दुकान चलाने वाले पिता के घर में बिटिया ने बरसाईं खुशियां

up board 10th 12th result 2020: Know the full story behind Riya Jain and Anurag Malik's success
अनुराग और रिया को मिठाई खिलाते अध्यापक - फोटो : अमर उजाला

वहीं मां की चुनरी के व्यापार से घर चलाने वाले भारत भूषण के घर में भी शनिवार को खुशियां छाई हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। मोबाइल पर सूबे के डिप्टी सीएम से लेकर अधिकारियों तक की कॉल लगातार आ रही हैं। भारत भूषण कहते हैं कि वह कुछ नहीं है, उनके घर पर तो बेटी रिया ने ही खुशियां बरसा दीं। बेटी ने उनका नाम देश में रोशन कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed