फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्पदंश से दो बच्चियों की मौत: डेढ़ साल बाद पहली बार जाना था स्कूल, रात में कहकर सोई थीं- मां बैग तैयार कर देना

Thu, 02 Sep 2021 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Sep 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Two girls died due to snakebite in Parikshitgarh Meerut, had to go to school after a year and a half
सर्पदंश से दो बच्चियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे मवाना में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ही परिवार की दो बच्चियों को सांप ने डस लिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में शवों को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जानकारी के अनुसार बीती रात आलमगीरपुर बढ़ला में अपने घर के कमरे में सो रहीं दो बच्चियों को बुधवार सुबह तीन बजे सांप ने डंस लिया। सर्पदंश से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी की भी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 



बता दें कि कल लंबे समय बाद मेरठ जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों को खोल दिया गया। दोनों बच्चियों को भी डेढ़ साल के बाद स्कूल जाना था, वे रात को सोते वक्त अपनी मां से कहकर सोईं थी कि मां कल सुबह स्कूल जाना है, बैग तैयार कर देना। दोनों बच्चियां लंबे समय बाद स्कूल में अपने दोस्तों से मिलने को बेताब थीं लेकिन सुबह होने से पहले ही सांप उनकी मौत बनकर बेड पर पहुंच गया। सांप के काटने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई।

Two girls died due to snakebite in Parikshitgarh Meerut, had to go to school after a year and a half
रिहाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गांव निवासी आरिफ पुत्र जिनू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार रात आरिफ की पत्नी रिहाना पुत्री इकरा (9), आलिया (8), अमान (5) और डेढ़ वर्षीय दाउद के साथ सो रही थी। 

Two girls died due to snakebite in Parikshitgarh Meerut, had to go to school after a year and a half
आलिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरिफ अलग चारपाई पर सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे एक जहरीले सांप ने बेड़ पर सो रही इकरा व आलिया को डस लिया। हाथ में दर्द होने पर इकरा जग गई। पिता आरिफ ने बताया कि दोनों बच्चियों के हाथ में सांप के डसने के निशान थे। उसने कमरे से सांप को जाते हुए भी देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two girls died due to snakebite in Parikshitgarh Meerut, had to go to school after a year and a half
मृतक बच्चियों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सांप के डसने से छोटी बेटी आलिया की मौके पर ही मौत हो गई और इकरा बेहोश होने लगी। हालत खराब होने पर परिजन इकरा को मवाना में एक वैद्य के पास ले गए। बाद में परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टरों ने इकरा को मृत घोषित कर दिया। इकरा कक्षा चार और आलिया कक्षा दो की छात्रा  थी। 

विज्ञापन
Two girls died due to snakebite in Parikshitgarh Meerut, had to go to school after a year and a half
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग 
दोनों बच्चियों का जनाजा गांव की गलियों से निकला तो हर किसी की आंख नम थी। इस मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान सोनम चौधरी, जगदीश जाटव, ओमपाल सिंह, कर्नल सिंह, दर्शन प्रधान, योगेन्द्र सिंह आदि ने पीड़ित मजदूर के लिए शासन से मुआवजे की मांग की है। देरशाम मौके पर एसडीएम कमलेश गोयल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि बच्चियों का पोस्टमार्टम कराया जाता तो परिवार को शासन से मुआवजा मिल जाता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed