फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निराशा: पदक से चूके शूटर सौरभ चौधरी, देश को थी बड़ी उम्मीद, हर कोई कर रहा था जीत के लिए दुआ

Sat, 24 Jul 2021 11:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Jul 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympic 2021: The people are praying for victory of Saurabh Chaudhary in India
सौरभ चौधरी

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड पर निशाने लगाने के लिए शूटर सौरभ चौधरी पूरी तैयारी की और वह क्वालिफिकेशन राउंड में 586 अंकों के साथ टॉप पर रहे। सौरभ ने फाइनल में जगह बनाई। लेकिन वह फाइनल राउंड में पदक पर निशाना लगाने से चूक गए। हालांकि अब उनके पास एक मौका और है। 



वहीं इससे पहले रैंक में पहले स्थान पर रहने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन फाइनल राउंड में निराशा हाथ लगने से परिवार में मायूसी है। सौरभ चौधरी के भाई नितिन चौधरी ने बताया था कि मम्मी व पापा सहित परिवार के सदस्यों की धड़कनें बढ़ गईं थीं। सभी को पूरी उम्मीद थी कि सौरभ चौधरी देश के लिए गोल्ड जीतकर ही लौटेंगे। लेकिन वह सातवें नंबर पर ही रह गए।

आज करोड़ों भारतीयों की नजर सौरभ चौधरी पर टिकीं थी। सौरभ गुरु पूर्णिमा पर अपने कोच के साथ प्रशंसकों को जीत का तोहफा देने को बेताब थे। वहीं सौरभ के माता-पिता ने सुबह घर पर पूजा कर अपने बेटे की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा पूरे भारत में शूटर सौरभ चौधरी सहित सभी खिलाड़ियों की जीत के लिए दुआओं का सिलसिला जारी है।

Tokyo Olympic 2021: The people are praying for victory of Saurabh Chaudhary in India
घर पूजा करते सौरभ चौधरी के माता-पिता। - फोटो : amar ujala

भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे से क्वालिफिकेशन राउंड शुरू, वहीं दोपहर में फाइनल राउंड खेला गया। टोक्यो ओलंपिक में सौरभ चौधरी का नाम पदक जीतने के मजबूत दावेदारों में माना जा रहा था। उनके कोच अमित श्योराण ने कहा था उन्हें पूरी उम्मीद है कि सौरभ पदक लेकर आएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाने वाले सौरभ के लिए अग्नि परीक्षा थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में उनके हाथ मायूसी लगी।

Tokyo Olympic 2021: The people are praying for victory of Saurabh Chaudhary in India
सौरभ चौधरी के गांव में लगा बैनर। - फोटो : amar ujala

परिवार के सदस्यों की बढ़ रहीं धड़कनें
सरूरपुर के कलीना गांव निवासी सौरभ चौधरी के परिवार के सदस्य टेलीविजन पर सौरभ के मुकाबले के लाइव प्रसारण पर टकटकी लगाए थे।। बड़े भाई नितिन चौधरी ने बताया कि हमें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा सबकुछ ठीक रखा तो भाई पदक जीतकर जरूर लौटेगा। माता-पिता सहित परिवार के सदस्य सौरभ के लिए प्रार्थना कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tokyo Olympic 2021: The people are praying for victory of Saurabh Chaudhary in India
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

ओलंपिक जागरूकता मसाल रिले आज पहुंचेगी मेरठ
खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा शुक्रवार से 3625 किलोमीटर की टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का शुभारंभ बरेली से हुआ है।

विज्ञापन
Tokyo Olympic 2021: The people are praying for victory of Saurabh Chaudhary in India
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के जिला संयोजक योगेश सिंह ने बताया कि रिले गाड़ी मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से होते हुए शनिवार शाम पांच बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचेगी। मेरठ से रिले गाजियाबाद रवाना होगी। 51 जनपदों से होते हुए रिले चार अगस्त को लखनऊ में संपन्न होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed