फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संकरा रास्ता और तेज रफ्तार, पलक झपकते ही राख हुईं तीन जिंदगियां, तस्वीरों में देखें कितना भीषण था हादसा

Mon, 22 Jun 2020 08:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
three died several injured in an accident after a truck hit the high tension line in meerut
बदमाशों सेना का जवान टैंकर से सटकर धुंआ हुई बाइक - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम को एक भीषण हादसे में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। यहां एक ट्रक के हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसके बाद टैंकर चालक व दो बाइक सवार युवकों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी इसे देखा वही सहम गया। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे संकरे रास्ते ने पलक झपकते ही छीन लीं तीन जिंदगियां: -

three died several injured in an accident after a truck hit the high tension line in meerut
पल भर में राख हो गए बाइक सवार युवक - फोटो : amar ujala

किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित शेखपुरा गांव मार्ग पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एक टैंकर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें टैंकर परिचालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें: जेल में मुलाकात, फिर कई बड़ी वारदात, अब मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर ने खोला पूरा राज

three died several injured in an accident after a truck hit the high tension line in meerut
मौके पर मौजुद पुलिस - फोटो : amar ujala

परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के बढ़ला गांव निवासी जयवीर (35 वर्ष) और जय भगवान (40 वर्ष) समेत छह लोग दो बाइक से सिखेड़ा गांव, अम्हेड़ा आदिपुर गंगानगर में लड़की देखने गए थे। दोनों बाइकों पर सवार तीन महिलाओं समेत ये सभी छह लोग अपने गांव लौट रहे थे।

शेखपुरा रोड पर ही उनकी बाइक के आगे एक टैंकर जा रहा था। इसी दौरान टैंकर अचानक से हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तभी पीछे से बाइक टैंकर से टकरा गई। टैंकर में उतरे करंट के चलते जयवीर और जय भगवान की मौके पर ही मौत हो गई। वही टैंकर के परिचालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
three died several injured in an accident after a truck hit the high tension line in meerut
विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

बताया गया कि संकरा रास्ता इस भीषण हादसे का कारण बना हैं। वहीं यह भी सामने आया है कि टोल से बचने के लिए टैंकर चालक ने इस रास्ते से निकलने का प्रयास किया, जहां टैंकर की हाईट अधिक होने के कारण वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।

इससे टैंकर में करंट उतर आया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टैंकर के साइड से जैसे ही बाइक सवार युवकों ने निकलने की कोशिश की तो बाइक भी करंट की चपेट में आ गई और बाइक सवार दोनों युवक मौके पर ह जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
three died several injured in an accident after a truck hit the high tension line in meerut
संकरा रास्ता बना मौत की वजह - फोटो : accident

इसके अलावा बाइक पर सवार अन्य चार लोग भी घायल गए। इस हादसे की जानकारी लगते ही शेखपुरा गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गंगानगर और भावनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर लगी भीड़ को पुलिस ने हटाया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अविनाश पांडे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed