फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: सरधना में दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से तीन की मौत, छह दिन में ढाई सौ से ज्यादा बीमार

Sun, 13 Nov 2022 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Nov 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
three die due to cholera outbreak after drinking poisonous Water in sardhana
गंदा पानी पीने से बीमार पड़े अस्पताल में - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे सरधना के मोहल्ला चमारान में दूषित पानी पीने से कई के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को दूषित पानी से बीमार चल रहे मोहम्मद अनीस ने भी दम तोड़ा। बताया गया कि मोहम्मद अनीस की हालत बिगड़ने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। इससे पहले रेखा (56) और सलमान (21) की भी मौत हो गई थी। दूषित पानी से मंडी चमारान में यह चौथी मौत है जिससे बस्ती के लोगों में दहशत फैली हुई है। अभी तक प्रशासन ने लापरवाही और बीमारी के कारण को लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।



वहीं लोगों के बीमार होने के बाद नगर के लोग दहशत में हैं। यहां तक कि वे पानी पीने से डर रहे हैं। मजबूरन लोग बाहर से बोतल बंद पानी ला रहे हैं। पालिका ने पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। मोहल्लावासियों का कहना है कि टंकी के पानी में सफेद रंग आ रहा था। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में प्रथमदृष्टया पालिका प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।

three die due to cholera outbreak after drinking poisonous Water in sardhana
मृतक रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी से बीमार हुईं रेखा (56) पत्नी सतीश और सलमान (21) पुत्र दीनू की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इनका कई दिनों से मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। बीमारी फैलने के छठे दिन सीएचसी में 10 और मरीज भर्ती हुए। एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया। बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। अब तक 220 मरीजों की उपचार के बाद छुट्टी की जा चुकी है।

three die due to cholera outbreak after drinking poisonous Water in sardhana
गंदा पानी पीने से बिमार बच्चा - फोटो : amar ujala

दूषित पानी से दो लोगों की मौत के बाद से मोहल्ले के लोगों और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। दोनों मरीजों को पेट में दर्द की शिकायत पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने मेरठ रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
three die due to cholera outbreak after drinking poisonous Water in sardhana
अस्पताल में महिला - फोटो : amar ujala

जानकारी के बाद एसडीएम सत्यप्रकाश व तहसीलदार नटवर सिंह मोहल्ले में पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि वृद्घ महिला को ब्ल्ड प्रेशर की भी दिक्कत थी। वहीं, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि रेखा की मृत्यु दूषित पानी के कारण हुई है, लेकिन सलमान की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जानकारी की जा रही है। 

 
विज्ञापन
three die due to cholera outbreak after drinking poisonous Water in sardhana
बिमार युवती - फोटो : amar ujala

दूषित पानी से गर्भ में ही शिशु की मौत
मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी लोगाें को न भरने वाले जख्म दे रहा है। चमारान मोहल्ला निवासी हुमैरा पुत्री आबिद मायके आई थी। दूषित जल से बीमार होने पर उसको पांच दिन आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की डिलीवरी का समय नजदीक था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed