फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेरी-मेरी यारी सबसे प्यारी.. भावुक कर देगी अंकित और बेजुबान डैनी की कहानी, अब प्रशासन ने उठाई जिम्मेदारी

Thu, 17 Dec 2020 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Dec 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
ten years old boy with a Dog sleeping in open sky  gone viral in Muzaffarnagar, heart touching story will make you emotional
ankit, muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दस साल के अंकित और उसके बेजुबान दोस्त की खुले आसमान के नीचे सोते हुए फोटो वायरल हुई, तो दोनों की दोस्ती हर तरफ चर्चा का विषय बन गई। दोनों की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो प्रशासन ने अंकित को ढूंढते हुए उसके पास पहुंचा। अंकित की कहानी जानकर अधिकारी भी भावुक हुए बिना नहीं रह सके। आगे जाने कैसे एक दूसरे का सहारा बन गए अनाथ अंकित और बेजुबान श्वान डैनी: -



 
ten years old boy with a Dog sleeping in open sky  gone viral in Muzaffarnagar, heart touching story will make you emotional
शहर निवासी शीला देवी ने दोनों को अपने घर में पनाह दी है। - फोटो : अमर उजाला

शहर में घूमने वाले दस साल के बालक अंकित और उसके बेजुबान दोस्त श्वान (डैनी) की दोस्ती बेमिसाल है। बालक गुब्बारे बेच कर अपना और श्वान के खाने का प्रबंध करता है। सर्दी से पहले दोनों कहीं पर सो जाते थे। एक माह पहले गहरा बाग निवासी बुजुर्ग महिला शीला देवी ने उन्हें अपने मकान में पनाह दी। अनाथ बालक अंकित और उसके श्वान के बारे में जानकारी मिलने पर प्रशासन ने उनकी तलाश प्रारंभ की।

ten years old boy with a Dog sleeping in open sky  gone viral in Muzaffarnagar, heart touching story will make you emotional
गुब्बारे बेचकर अपना और डैनी का पेट भरता था अंकित - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने उन्हें तलाश लिया। बालक कल्याण समिति के समक्ष काउंसिंलिंग कराई गई। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बालक अपना नाम अंकित बताता है। मां भीख मांगती थी। प्रशासन दस साल के अनाथ अंकित का अभिभावक बनेगा। प्रशासन की ओर से उसका स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। साथ ही उसके बेजुबान श्वान दोस्त की भी देखरेख की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ten years old boy with a Dog sleeping in open sky  gone viral in Muzaffarnagar, heart touching story will make you emotional
चाय की दुकान पर अंकित को मिला था डैनी - फोटो : अमर उजाला

पिता जेल में बंद है, मगर उसका नाम पता नहीं है। पहले चाय की दुकान पर काम करता था, फिर गुब्बारे बेचने लगा। गुब्बारे बेचते हुए उसे श्वान मिला था, जो उसके साथ ही रहने लगा।

विज्ञापन
ten years old boy with a Dog sleeping in open sky  gone viral in Muzaffarnagar, heart touching story will make you emotional
प्रोबेशन अधिकारी के साथ अंकित - फोटो : अमर उजाला

प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जो पूरी तरह से स्वस्थ है। अब प्रशासन बालक अंकित का अभिभावक बन कर उसकी शिक्षा और भोजन आदि की व्यवस्था करेगा। उसके श्वान दोस्त की देखरेख भी की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed