मेरठ के सरधना में तांत्रिक असद की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि आरोपी तांत्रिक 11 मासूमों की हत्या कर सिद्धि प्राप्त करना और जिन्न वश करना चाहता था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीण यह भी आशंका जता रहे हैं कि पूछताछ व जांच में अन्य हत्याओं का भी खुलासा हो सकता है। बताया गया है कि पहले असद का पिता इकरामुद्दीन तंत्र क्रिया करता था। असद ने उसी से तंत्र क्रिया सीखी है। आरोपी पर झाड़ फूंक के बहाने महिलाओं से अश्लील हरकत के आरोप भी लग चुके हैं।
2 of 13
नवाबगढ़ी में रिहान के अवशेष बरामद करने के लिए खुदाई कराई गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, नवाबगढ़ी के जंगल में खेत की खोदाई के दौरान फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही और जमीन से मिले अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम, लैब जांच और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
3 of 13
हत्या आरोपी तांत्रिक असद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं से इलाज के नाम पर घिनौने कृत्य किया करता था तांत्रिक
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दावा करता था कि जिन्न को वश में कर वह काले जादू में पूरी महारत हासिल कर लेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि वह महिलाओं से इलाज के नाम पर घिनौने कृत्य किया करता था। दोहरे हत्याकांड का खुलासा होने के बाद नवाबगढ़ी गांव में मातम है। रिहान और उवैस के परिजन सदमे में हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि पड़ोसी ही बच्चों का हत्यारा निकलेगा।
4 of 13
उवैस का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के इकलौते लड़कों को शिकार बनाता था आरोपी
ग्रामीणों का कहना है आरोपी के दिमाग में तांत्रिक सिद्धि पाने की सनक इस कदर थी कि मासूमों की हत्या करने से पीछे नहीं हटा। वह परिवार के इकलौते लड़कों को ही शिकार बनाता था। रिहान भी अकेला था, जबकि उवैस भी तीन बहनों में इकलौता भाई था।
5 of 13
रिहान का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह भी जानकारी मिली कि मुजफ्फरनगर के खतौली से एक बच्चा काफी समय से लापता है। आशंका है कि इस मामले का तार भी असद से जुड़ा हो सकता है। गुमशुदा बच्चों की रिपोर्टों को दोबारा खंगाला जा रहा है।