फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोन पर बात करते देख मां ने मारा चांटा, टंकी पर जा चढ़ी छात्रा, तस्वीरें

Tue, 14 Nov 2017 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
Talking on the phone, mother smiled, schoolgirl going to the tank, photos
टंकी पर चढ़ी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। मां के चांटा मारने से क्षुब्ध होकर 15 वर्षीय किशोरी छात्रा करीब 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जा चढ़ी। दरअसल मां ने बेटी को फोन पर बात करते देख लिया था। डांट फटकार पर छात्रा गुस्से में घर से निकली और कॉलोनी में ही टंकी पर चढ़ गई। लेकिन खुद को इतनी ऊंचाई पर देखकर सहम गई। मौके पर परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा को उतारा जा सका।

Talking on the phone, mother smiled, schoolgirl going to the tank, photos
छात्रा को नीचे उतारा - फोटो : अमर उजाला

मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्लवपुरम फेज-1 कॉलोनी का है। कक्षा आठ की यह छात्रा दोपहर करीब पौने दो बजे किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी। इस बीच उसकी मां ने फोन छीनकर उसे चांटा मार दिया था। जिससे गुस्सा होकर वह घर से निकल गई। करीब दो बजे वह कॉलोनी के अंतिम छोर पर पानी की टंकी पर जा चढ़ी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने पहले खुद ही छात्रा को उतारने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। बाद में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को बुला लिया गया।

पढ़ें : दलित युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गांव में दहशत, देखिए तस्वीरें

कूदने की दे दी धमकी

Talking on the phone, mother smiled, schoolgirl going to the tank, photos
टंकी पर चढ़ी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

दमकल कर्मी जब छात्रा को उतारने के लिए टंकी पर चढ़ने लगे तो छात्रा ने कूदने की धमकी दे दी। जिसके बाद टंकी के नीचे जाल लगवाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने परिजनों की सहायता से छात्रा को भरोसा दिलाया कि कोई उसे कुछ नहीं कहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने दिए निर्देश

Talking on the phone, mother smiled, schoolgirl going to the tank, photos
छात्रा को उतारने में लगी टीम - फोटो : अमर उजाला

किशोरी छात्रा के पल्लवपुरम फेज-1 स्थित मधुर एंकलेव कॉलोनी की टंकी पर चढ़ने की सूचना डीएम समीर वर्मा और एसएसपी मंजिल सैनी को मिली तो उन्होंने थानाध्यक्ष को छात्रा को सकुशल टंकी से उतारकर परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस और दमकलकर्मी संयम बरतें। जल्दबाजी न करें। एसएसपी ने शहर से महिला पुलिसकर्मी भी भेजीं।

पढ़ें : दूसरे समुदाय में जाकर किया प्रेम विवाह, अब जीवन में आया ऐसा मोड़

विज्ञापन

चढ़ तो गई, अब उतरूं कैसे

Talking on the phone, mother smiled, schoolgirl going to the tank, photos
मौके पर पहुंची दमकल विभाग - फोटो : अमर उजाला

एसओ पल्लवपुरम दिलीप शर्मा के अनुसार छात्रा टंकी पर चढ़ तो गई थी। लेकिन डर की वजह से चुपचाप टंकी पर बैठी रही। जल्दबाजी और गुस्से में चढ़ने के बाद वह पूरी तरह से सहमी हुई थी। उसे खुद उतरते हुए डर लग रहा था। वह बार-बार ऊपर से नीचे देखकर अंदाजा लगा रही थी। टंकी के नीचे जाल दिखाकर उसे आश्वस्त किया गया। जिसके बाद पुलिस और दमकलकर्मियों ने टंकी पर चढ़कर उसे सकुशल उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed