फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शानदार मोबाइल पर चाहिए स्टाइलिश कवर, इन तस्वीरों को एक बार देख लेंगे तो देखते ही रह जाएंगे

Tue, 16 May 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 16 May 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
Stylish cover should look great on mobile, women in the race for fashion, view Photos
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे

मेरठ में आजकल युवा मोबाइल के साथ उस पर लगने वाले बैक कवर को लेकर भी काफी चूजी हो गए हैं। अब उन्हें महंगे मोबाइल के साथ स्टाइलिश कवर चाहिए। स्कूल, कॉलेज जाने वाले युवाओं के साथ नौकरीपेशा युवतियों और महिलाओं के लिए मोबाइल बैक कवर उसकी स्क्रीन की सुरक्षा के साथ-साथ अब फैशन का हिस्सा बन चुका है।

Stylish cover should look great on mobile, women in the race for fashion, view Photos
स्टाइलिश कवर

यहां तक कि वह उनकी फैशन एसेसरीज में शामिल हो गया है। फिलहाल बाजार में चाइनीज से लेकर ब्रांडेड मोबाइल कवर तक मौजूद हैं। लेकिन इनके साथ राजस्थानी, गुजराती व फुलकारी की एंब्रायडरी वाले कलात्मक मोबाइल कवर भी खूब मांग में हैं। 

Stylish cover should look great on mobile, women in the race for fashion, view Photos
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे

शहर में आबूलेन, सदर, दिल्ली रोड शाप्रिक्स मॉल, लालकुर्ती, सेंट्रल मार्केट, पीएल शर्मा रोड, गढ़ रोड, शारदा रोड बाजार, मैट्रो प्लाजा की मोबाइल एसेसरीज शॉप पर इन्हें खरीदा जा सकता है। बाजार में यह 100 से लेकर 800 रुपये तक में उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stylish cover should look great on mobile, women in the race for fashion, view Photos
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे

युवतियों, महिलाओं और युवाओं में सबसे ज्यादा मांग कार्टून कैरेक्टर वाले मोबाइल कवर हैं। यह 150 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। कवर को रबर, ग्लास, मैटल और ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक से तैयार किया जाता है। इनमें पू, मिकी, बार्बी, एलिस, हन्नामोंटाना, निंजा हथौड़ी व अन्य कार्टून किरदारों को कवर में बनाया जाता है। फेदर, फर और रुई से सुंदर रंगों में सॉफ्ट ट्वॉय बनाकर बैक कवर पर चिपकाकर उनकी सुंदरता बढ़ाई जाती है। 

विज्ञापन
Stylish cover should look great on mobile, women in the race for fashion, view Photos
फैशन की दौड़ में महिलाएं आगे

ट्रांसपेरेंट रबर और प्लास्टिक के मोबाइल कवर पर सिरोस्की, स्टोन और सीक्वेंस वर्क भी है। ज्वैलरी के साथ ये मोबाइल कवर काफी मैच करते हैं। महिलाएं और युवतियां शादी व पार्टी में जाते वक्त इन मोबाइल कवर को प्रयोग करती हैं। ये मोबाइल कवर सिल्वर, गोल्डन और ब्राउन रंग में हैं। जो महंगे परिधान और साड़ी से मैच करते हुए रॉयल लुक देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed